7 गैंगस्टर अभियुक्तों की जहरीले नशे को बेचकर खड़ी की गई आलीशान इमारतें, प्लॉट ,गाड़ियों एवं बैंक खातों की जब्तीकरण की हुई बड़ी कार्यवाही

7 गैंगस्टर अभियुक्तों की जहरीले नशे को बेचकर खड़ी की गई आलीशान इमारतें, प्लॉट ,गाड़ियों एवं बैंक खातों की जब्तीकरण की हुई बड़ी कार्यवाही

2 करोड़ 36 लाख के करीब सम्पत्ति आयी कार्यवाही की जद में

तस्कर और विदेशी मुद्रा छल साधक (सम्पत्ति समपहरण) अधिनियम 1976

*युवाओं के नसों में जहर घोलकर बनाई गई ऊंची इमारतों का कद, धरातल पर करने की है तैयारी*

मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत मादक पदार्थ की तस्करी कर चल-अचल सम्पत्ति जोड़ रहे NDPS ACT के अभियुक्तों एवं उनके द्वारा इस काले गोरख धंधे से अर्जित सम्पत्ति की जांच हेतु एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह के नेतृत्व मे से चलाए जा रहे गहन अभियान के तहत अब तक 07 नशा माफियाओं को चिन्हित किया गया है।

इस दौरान N.D.P.S. एक्ट की धारा 68(F) के अन्तर्गत चिन्हित 07 अभियुक्तों द्वारा युवाओं को नशा बेचकर जोड़ी गई करीब 02 करोड़ 35 लाख 83 हजार की सम्पत्ति को फ्रीज करने के लिये सम्बन्धित विभागों (तहसील, रजिस्ट्रार कार्यालय आदि) को पत्र प्रेषित किया गया। अभियुक्तों के मकान की कीमतों का मूल्यांकन/ निर्धारण लोक निर्माण विभाग(PWD) से कराया गया।

उपरोक्त नशा माफियों/ तस्करों की सम्पत्ति जब्तीकरण की रिपोर्ट एडिश्नल डायरेक्टर SAFEMA न्यू दिल्ली को सूचनार्थ प्रेषित की जा रही है ।

धारा 68(F) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अन्तर्गत जब्त की गयी अभियुक्तों की सम्पत्तियों का विवरण-

1- अभियुक्त सत्तार पुत्र असगर निवासी मौहल्ला कस्साबान ज्वालापुर

*सम्पत्ति -* 73 लाख रुपए (जमीन – 55 लाख, वाहन – 18 लाख)

2- अभियुक्ता गंगेश पत्नी स्व0 मोहन लाल निवासी मौहल्ला पीठ बाजार ज्वालापुर

*सम्पत्ति-* 50 लाख रुपए (जमीन – 21 लाख, मकान- 15 लाख, वाहन – 6 लाख, बैंक खाता- 8 लाख)

3- अभियुक्त कुलदीप पुत्र रामपाल निवासी सलेमपुर महदूद थाना सिड़कुल

*सम्पत्ति-* 27 लाख 60 हजार रुपए (जमीन – 14 लाख, मकान- 12 लाख, वाहन – 60 हजार, बैंक खाता- 1 लाख)

4- अभियुक्त मौहम्मद अफजल पुत्र मौ0 जिशान निवासी ग्राम टौली थाना बेहट जनपद सहारनपुर उ.प्र.

*सम्पत्ति-* 3 लाख रुपए (वाहन – 40 हजार, बैंक खाता – 2 लाख 60 हजार)

5- अभियुक्त तनवीर पुत्र खलील निवासी टाण्डा भनेड़ा कोतवाली मंगलौर

*सम्पत्ति-* 27 लाख 33 हजार रुपए (मकान- 27 लाख 33 हजार)

6- अभियुक्त आलिम पुत्र खलील निवासी टाण्डा भनेड़ा कोतवाली मंगलौर

*सम्पत्ति-* 8 लाख 90 हजार रुपए (जमीन – 5 लाख 50 हजार, दुकान – 3 लाख 40 हजार)

7- अभियुक्त मुर्करण पुत्र अय्युब निवासी ग्राम सिरचन्दी थाना भगवानपुर

*सम्पत्ति-* 46 लाख रुपए (पुस्तैनी जमीन पर बना मकान – 46 लाख)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।