जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को कार्यालय उप निबंधक जनपद हरिद्वार में पंजीकृत गत माह के बड़े लेखपत्रों में अन्तरित सम्पत्ति पर अदा किये गये स्टाम्प शुल्क के परीक्षण हेतु सम्बन्धित पक्षकारों को पूर्व में सूचना देते हुये कनखल रोड विष्णुगार्डन ग्राम जगजीतपुर, ग्राम मुस्तफाबाद तथा आर्यनगर चौक ज्वालापुर स्थित सम्पत्तियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय ने शुक्रवार को कार्यालय उप निबंधक जनपद हरिद्वार में पंजीकृत गत माह के बड़े लेखपत्रों में अन्तरित सम्पत्ति पर अदा किये गये स्टाम्प शुल्क के परीक्षण हेतु सम्बन्धित पक्षकारों को पूर्व में सूचना देते हुये कनखल रोड विष्णुगार्डन ग्राम जगजीतपुर, ग्राम मुस्तफाबाद तथा आर्यनगर चौक ज्वालापुर स्थित सम्पत्तियों का स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम कनखल रोड विष्णुगार्डन ग्राम जगजीतपुर हरिद्वार की सम्पत्ति का मौका-मुआयना किया, जिसमें पक्षकारों द्वारा अन्तरित सम्पत्ति व्यासायिक व आवासीय दिखायी गयी थी, जबकि जिलाधिकारी द्वारा मौका-मुकायना करने पर पाया कि यह पूरी सम्पत्ति व्यावसायिक है, जिसमें आकलन करने पर यह तथ्य सामने आया कि इसमें लगभग 50,29,250 रूपये के स्टाम्प की कमी है।
विनय शंकर पाण्डेय कनखल रोड विष्णुगार्डन ग्राम जगजीतपुर हरिद्वार की सम्पत्ति का निरीक्षण करने के पश्चात लक्सर रोड स्थित ग्राम मुस्तफाबाद पहुंचे, जहां सम्पत्ति का मुआयना करने पर यह तथ्य सामने आया कि पक्षकारों द्वारा अन्तरित सम्पत्ति/भूमि को कृषि प्रयोजन दर्शाया गया है, जबकि मौके पर अकृषि/आवासीय गतिविधियां होनी पायी गयी, जिसमें लगभग 12,95,950 रूपये की स्टाम्प की कमी पायी गई तथा आर्यनगर चैक ज्वालापुर स्थित सम्पत्ति का निरीक्षण करने पर अन्तरित सम्पत्ति सही स्टाम्पित पायी गई।
मौके मुआयना के दौरान लेखपत्र के क्रेतागण-सुरेन्द्र पाल पुत्र मनिराम, सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव पुत्र गिरिजा लाल, मोनू त्यागी पुत्र सत्येन्द्र त्यागी उपस्थित थे।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर उपस्थित अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल व उप निबंधक हरिद्वार को स्टाम्प कमी सम्बन्धी विस्तृत आख्या तैयार कर यथाशीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।