*राजस्व व खनन विभाग हरिद्वार की कार्यवाही से क्षेत्र में 2 दिनों से मचा हड़कंप* *

*राजस्व व खनन विभाग हरिद्वार की कार्यवाही से क्षेत्र में 2 दिनों से मचा हड़कंप*
*
जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में भोगपुर क्षेत्र में प्राप्त अवैध खनन की शिकायत की जांच हेतु खनन अधिकारी प्रदीप कुमार व तहसीलदार हरिद्वार रेखा आर्य के नेतृत्व में खनन व राजस्व विभाग की टीम द्वारा दिनांक 8 फरवरी की रात 12 बजे तक भोगपुर क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें मौके पर कोई अवैध खनन करते नही पाया गया परन्तु एक स्थान पर अवैध खनन किये जाने की बात सामने आयी, जिसमें स्थल तक अंधेरे में रास्ता न मिल पाने के कारण सुबह पुनः आने का प्लान तैयार किया गया। 9 फरवरी को पुनः टीमो के साथ भोगपुर स्थित दुर्गा स्टोन के पिछले 100 मीटर दूर एक अवैध खनन का खुदाई किया गया गड्ढा पाया गया, जिसमें 13200 घन मीटर खुदान पाया गया, मौके पर गड्ढे के किनारों की ओर 1328.88 घन मीटर मिट्टी जमा पायी गयी तथा 11871.12 घन मीटर उपखनिज आर0बी0एम0 मौके से उठान किया पाया गया, जिसमें मौके से उठाया गया उपखनिज 100 मीटर की दूरी पर स्थित दुर्गा स्टोन क्रेशर की पिछली दीवार टूटी होने पर पाया गया कि उक्त उपखनिज दुर्गा स्टोन क्रेशर द्वारा अवैध रूप से परिसर में जमा किया गया है, जबकि स्टोन क्रेशर 2021 से ही नवीनीकरण न होने के कारण बन्द है। स्टोन परिसर में अवैध उपखनिज पाये जाने पर स्टोन क्रेशर पर कार्यवाही की गयी है तथा स्टोन क्रेशर पर उत्तराखंड अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण का निवारण नियमावली-2021 के प्राविधानों के तहत कार्यवाही की गयी है जिसमें लगभग 36 लाख का जुर्माना स्टोन क्रेशर स्वामी पर लगाया गया है, जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को प्रेषित की जायेगी।
उक्त के उपरांत खनन अधिकारी व तहसीलदार द्वारा क्षेत्र में रैकी की गयी जिसमें ग्राम भुवापुर चमरावल में कृषि भूमि में अवैध खनन के 3 स्थानों में गड्ढे पाये गये जिसमें 2640 घन मीटर, 4330 घन मीटर व 7500 घन मीटर खुदान पाया गया है, जिसमें मौके पर कोई वाहन/मशीन आदि नही पाये गये, जिसमें यह भूमि स्वामी की पैमाइश राजस्व विभाग द्वारा कर सम्बंधित भूस्वामी के खिलाफ अवैध खनन की कार्यवाही की जायेगी तथा भूस्वामी से ही जुर्माना वसूला जायेगा।
उपरोक्त कार्यवाही में जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार, तहसीलदार रेखा आर्य, कानूनगो सुरेंद्र, खनन विभाग के खनिज मोहर्रिर माधो सिंह, विजय सिंह व राजस्व व खनन के कर्मचारी उपस्थित रहे।
अवैध खनन, अवैध परिवहन के खिलाफ राजस्व व खनन विभाग द्वारा लगातार रात्री को गस्त की जा रही है जिसमें 7 फरवरी की रात्री को भी भोगपुर क्षेत्र में 3 ट्रैक्टर सीज किये गये है। आगे भी लगातार रात्री को औचक निरीक्षण किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।