हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने शुक्रवार को होटल शिवालिक ब्लिस स्थित शिवालिक नगर, बहादराबाद में टिहरी गढवाल, उत्तरकाशी, देहरादून, पौडी गढवाल, चमोली, रूद्रप्रयाग व हरिद्वार के बाल विकास परियोजना अधिकारियों/सुपरवाईजरों व एनएनएम कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण पोषण ट्रेकर ऐप के विभिन्न आयामों जैसे- लाभार्थी पंजीकरण, डेशबोर्ड, आधार फीडिंग व सूचनाओं को भरना आदि विषयों पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

हरिद्वार: मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने शुक्रवार को होटल शिवालिक ब्लिस स्थित शिवालिक नगर, बहादराबाद में टिहरी गढवाल, उत्तरकाशी, देहरादून, पौडी गढवाल, चमोली, रूद्रप्रयाग व हरिद्वार के बाल विकास परियोजना अधिकारियों/सुपरवाईजरों व एनएनएम कार्मिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण पोषण ट्रेकर ऐप के विभिन्न आयामों जैसे- लाभार्थी पंजीकरण, डेशबोर्ड, आधार फीडिंग व सूचनाओं को भरना आदि विषयों पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि बाल विकास विभाग देश का सबसे महत्वपूर्ण विभाग है। विभाग के सभी कार्मिक पूरी लग्न व मेहनत से काम करते है। आंगनबाडी कार्यकत्री के द्वारा सभी लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब कोई महिला पहली बार माँ बनती है तो वह नहीं जानती है कि इस स्थिति से कैसे तालमेल बैठाना है, परन्तु जब आंगनबाडी कार्यकत्री उस महिला को सर्पोट करती हंै, उसको पोषाहार व जरूरी सलाह देती है, तो वह बिना किसी समस्या के अपने बच्चे को जन्म देती है। उन्होने पोषण ट्रेकर ऐप का जिक्र करते हुये कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण ऐप है, जिसके द्वारा आंगनबाडी कार्यकत्री अपने लाभार्थियों के डाटा को ऐप पर अपलोड करती हैं, जिससे किये गये कार्यो की निगरानी आसानी से होती है व कार्य नियमित होता है तथा इसको डेश बोर्ड के माध्यम से कहीं भी कभी भी देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि आप सभी लोग महत्वपूर्ण कडी हैं। इसलिये सभी लोग प्रशिक्षण को गम्भीरता से लें तथा योजनाओं को धरातल पर लागू कराने में महत्वपूर्ण योगदान का निर्वहन करें।
मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन का होटल शिवालिक ब्लिस पहुंचने पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल ने पुष्प गुच्छ भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया।
प्रशिक्षण में ट्रेनर के रूप में भारत सरकार से हेमन्त सती, सुश्री प्रीति अरोड़ा व अंकित बालियान उपस्थि रहे, उनके द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया। राज्य से स्टेट कार्डिनेटर सुरेन्द्र सिंह बिष्ट द्वारा प्रशिक्षण में सहयोग किया गया।
प्रशिक्षण के अवसर पर सीडीपीओ संदीप, धर्मवीर सिंह, महबूब, वर्षा व संगीता, सुपरवाईजर श्रीमती प्रीति, सुनीता नीलम, सिद्धान्त कुमार, सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।