अपर जिला अधिकारी (प्रशासन)/ नोडल अधिकारी( परीक्षा) पी.एल. शाह की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागर में राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी / लेखपाल परीक्षा) 2022 की लिखित परीक्षा 12.02.2023 (रविवार) को एकल सत्र में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 1.00 बजे तक जनपद के विभिन्न केन्द्रों पर सकुशल व निर्विघ्न संपन्न कराने के संबंध में एक बैठक आयोजित हुई l

अपर जिला अधिकारी (प्रशासन)/ नोडल अधिकारी( परीक्षा) पी.एल. शाह की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागर में राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी / लेखपाल परीक्षा) 2022 की लिखित परीक्षा 12.02.2023 (रविवार) को एकल सत्र में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपरान्ह 1.00 बजे तक जनपद के विभिन्न केन्द्रों पर सकुशल व निर्विघ्न संपन्न कराने के संबंध में एक बैठक आयोजित हुई l

बैठक में अपर जिला अधिकारी (प्रशासन)/ नोडल अधिकारी( परीक्षा) पी.एल. शाह ने परीक्षा को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट/ उप निरीक्षक/ प्रधानाचार्य /अध्यापकों आदि को व्यापक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि
परीक्षा में किसी भी तरह की कोई भी लापरवाही न बरती जाए तथा पूरी परीक्षा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएl उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी
लापरवाही क्षम्य नहीं है l उन्होंने निर्देश दिये कि पूरी परीक्षा की वीडियोग्राफी करवाई जाए l
सभी छात्र-छात्राओं की चैकिंग की जाए तथा सभी स्क्वायड के साथ एक महिला निरीक्षक भी रहेगी, जिससे परीक्षा देने आई छात्राओं की तलाशी लेने में कोई दिक्कत न हो l इसके अतिरिक्त पुलिस बल पर्याप्त मात्रा में तैनात रहेगा ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके l
बैठक में उत्तराखण्ड पी.एस.सी के अधिकारियों ने भी परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी l
उल्लेखनीय है कि इस परीक्षा के लिए जनपद हरिद्वार में 52 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं l

इस अवसर पर जिला बचत अधिकारी सुरेन्द्र पाल, जिला पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, आयोग के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।