सतपाल महाराज, मंत्री, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं धर्मस्व, जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाए ने रविवार को देश राज फार्म हाउस हरिद्वार रोड लक्सर में आयोजित मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया l

सतपाल महाराज, मंत्री, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति एवं धर्मस्व, जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाए ने रविवार को देश राज फार्म हाउस हरिद्वार रोड लक्सर में आयोजित मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया l

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी परिकल्पना अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास करना था, उसी परिकल्पना को मूर्तरूप प्रदान करने की कड़ी में मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिये अन्त्योदय परिवारों को तीन निःशुल्क गैस रिफिल उपलब्ध कराने की घोषणा की थी, जिसे मूर्त रूप प्रदान करते हुए आज इस योजना का शुभारम्भ किया जा रहा है l उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 33 हजार 129 लाभार्थी लाभन्वित होंगे l
इस योजना के अन्तर्गत लाभान्वित होने वालों में – श्रीमती भारती, श्रीमती रजिया, श्रीमती खुशवीरी, श्रीमती सावित्री, श्रीमती कमलेश, श्रीमती ज्ञानो, श्रीमती मन्नूकली , श्रीमती बीरी , श्रीमती बानों, शशीबाला , सर्वेश, श्रीमती सरोज आदि प्रमुख रहे l
इस अवसर पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल सहित संबंधित पदाधिकारीगण व अधिकारीगण उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।