मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने किया मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिलिंग योजना”का शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने किया मुख्यमंत्री अंत्योदय निःशुल्क गैस रिफिलिंग योजना”का शुभारंभ

*जनपद पौड़ी से किया गया मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुंभारभ’’*

*खाद्य आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने 23 महिलाओें को योजना का लाभ देकर की शुरूआत*

*’’इस योजना से 01 वर्ष में अन्त्योदय कार्ड धारकों को 03 निःशुल्क गैस रिफिल का दिया जायेगा लाभ’’*

*’’पूरे प्रदेश में अन्त्योदय कार्ड धारकों की 1 लाख 76 हजार लगभग है संख्या’’*

*’’53 करोड़ 65 लाख रूपये की धनराशि के 09 विकास कार्यो का शिलान्यास और 40 करोड़ 63 लाख रूपये की धनराशि के विकास कार्यो का किया गया लोकार्पण’’।*

*पौड़ी* मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खाद्य मंत्री रेखा आर्या द्वारा आज जनपद मुख्यालय के कण्डोलिया मैदान से मुख्यमंत्री अन्त्योदय निःशुल्क गैस रिफिल योजना का शुंभारभ किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य और डॉ0 धन सिंह रावत की उपस्थिति में 23 महिलाओं को गैस रिफिल का लाभ देकर योजना की शुरूआत की गयी। इस योजना के तहत अन्त्योदय परिवारों को 01 वर्ष में 03 निःशुल्क गैस रिफिल का लाभ दिया जायेगा तथा पूरे प्रदेश में लगभग 1 लाख 76 हजार अन्त्योदय कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा। इस योजना के शुभांरभ के समय प्रदेश भर से मंत्रीगण और विधायकगण भी ऑनलाइन शुभारंभ के अवसर पर जुड़े हुए थे।

योजना के शुभांरभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना से प्रधानमंत्री के विजन धुआं रहित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए बल मिलेगा और महिलाओं का जीवन अधिक स्वस्थ्य और आसान हो जायेगा। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति का उत्थान और सशक्तिकरण हमारी प्राथमिकता में है और इसी को ध्यान में रखते हुए हमनें राजकीय सेवाओं में 30 प्रतिशत आरक्षण, गौरा शक्ति एप्प पंजीकरण, तीलू रौतेली सम्मान, लखपति दीदी योजना, नंदा-गौरा देवी योजना आदि योजनाओं का क्रियान्वयन किया है।

इसी दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के विकास कार्यों से संबंधित कुल 94 करोड़ 28 लाख रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया जिसमें 53 करोड 65 लाख रूपये की धनराशि के 9 विकास कार्यो का शिलान्यास और 40 करोड 63 लाख रूपये की धनराशि के विकास कार्यो का लोकापर्ण किया गया। शिलान्यास के विकास कार्यो में सिचाई खण्ड दुगड्डा के यमकेश्वर और कोटद्वार क्षे़त्र से संबंधित कुल 05 कार्यों, निर्माण खण्ड लोनिवि श्रीनगर के अंतर्गत 02 मोटर मार्ग निर्माण कार्यों तथा उत्तराखंड पेयजल निगम पौड़ी से संबंधित 02 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इसी प्रकार लोकापर्ण के 04 विकास कार्यो में लोनिवि पौड़ी में सुरक्षा सुधारीकरण व सुरक्षा कार्य तथा उत्तराखण्ड पेयजल निगम पौड़ी व कोटद्वार क्षेत्र में पेयजल योजना और बाढ सुरक्षा से संबंधित कार्यो का शिलान्यास किया गया।उन्होंने कहा कि ़खाद्य विभाग में पहले से ही गेहूं चावल दिया जाता रहा है। चीनी व नमक को भी सस्ती दरों पर जल्दी ही प्रारभ करने की बात कही। साथ ही तेल एवं मसालों को सस्ती दरों पर देने की कार्य योजना बनाने की बात कही ।

इस अवसर पर खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रेखा आर्य ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा जन धन योजना, निशुल्क राशन, गैस, स्वच्छता, आवास, आदि सुविधाऐं जनता को प्रदान की है। हमारा उद्देश्य स्वच्छ ईधन बेहतर जीवन देने का है जिसमें सरकार लगातार प्रयासरत है। कहा कि हमने महिलाओं की पीड़ा को समझकर उनके कल्याण से जुडी हुई अनेक योजनायें क्रियान्वयन कर रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अन्त्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना से उत्तराखड की महिलाओं के जीवन में कल्याणकारी परिवर्तन आयेगा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी, लैंसडोंन महंत दिलीप रावत व यमकेश्वर रेणु बिष्ट, सचिव खाद्य एवं आपूर्ति मामले बृजेश कुमार संत, जिलाधिकारी पौडी डॉ0 आशीष चौहान, एसएसपी श्वेता चौबे, सीडीओ अपूर्वा पांड,े गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष प0 राजेन्द्र अंथवाल, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, पूर्व विधायक पौड़ी मुकेश कोली, जिलाध्यक्ष भाजपा सुषमा रावत सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी व जनमानस उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।