*बारातियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने वाला आरोपी ड्राइवर आया पुलिस की गिरफ्त में*

*बारातियों के ऊपर गाड़ी चढ़ाने वाला आरोपी ड्राइवर आया पुलिस की गिरफ्त में*

*गाड़ी की जद में आकर रायसी निवासी बैंड कर्मी की हुई थी मौत, कई लोग हुए घायल*

*गैर इरादतन हत्या की धाराओं में थाना बहादराबाद में दर्ज किया गया मुकदमा*

बहादराबाद 10-02-2023 की रात्रि में थाना बहादराबाद क्षेत्रान्तर्गत सरदार सिंह फार्म हाउस के पास एक वाहन स्कार्पियो HR 70 B 7063 के चालक ने उक्त वाहन बारात पर गाडी चढा दी। वाहन की चपेट में आकर बैंड के सदस्य सागर पुत्र सुखपाल निवासी रायसी लक्सर की मौके पर मृत्यु हो गयी एवं 31 अन्य लोग घायल हो गये।

सुखद माहौल के बीच घटी इस दुर्घटना के संबंध में रायसी लक्सर निवासी सुखवाल की शिकायत पर थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0 33/2023 धारा 304 पंजीकृत किया गया। आरोपितों की तलाश में जुटी टीम ने पूछताछ के लिए थाने बुलाए गए स्कार्पियो ड्राइवर राकेश सैनी पुत्र रघुवीर निवासी शिव कालोनी, फतेहपुर पो0 छुटमलपुर जिला सहारनपुर उ0प्र0 को आज दिनांक 13.02.2023 को नियमानुसार हिरासत में लिया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

वाहन में बैठे अन्य व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए वाहन स्वामी के बारे में जानकारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।