जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे की अध्यक्षता में मंगलवार को रोशनाबाद स्थित विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना समिति, जिला कार्यबल व बाल श्रम बचाव दल तथा बाल/किशोर श्रम उन्मूलन समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी को सहायक श्रम आयुक्त हरिद्वार एस0एस0 रांगड़ ने जनपद में बाल/किशोर श्रम के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। विनय शंकर पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में संचालित प्रतिष्ठानों, कारखानों आदि में बाल श्रम पर कड़ी नजर रखी जाये तथा जो बाल श्रम लेते हैं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाये। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में जितने भी ईंट-भट्ठे संचालित हो रहे हैं, उन सभी में कैमरे लगाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने बैठक में भगवानपुर क्षेत्र का उल्लेख करते हुये कहा कि बाल श्रम के मामले में इस क्षेत्र पर विशेष निगाह रखने की जरूरत है तथा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय-समय पर भगवानपुर क्षेत्र में रेस्क्यू टीम द्वारा छापेमारी की कार्यवाही भी करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, प्रोवेशन अधिकारी अविनाश भदौरिया, सीईओ के0के0 गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी टी0आर0 मलेठा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी रूड़की, हरिद्वार धर्मराज एवं वी0पी0 जुयाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परमेश्वर राठौर सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।

सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।