लेखपाल/पटवारी पेपर प्रकरण में 2 और गिरफ्तारी

लेखपाल/पटवारी पेपर प्रकरण में 2 और गिरफ्तारी

*मुख्य आरोपियों के “मौसेरे भाई एवम छात्र” की गिरफ्तारी के साथ ही संख्या पहुंची – 15*

*रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी का मिला था जिम्मा*

लेखपाल/पटवारी पेपर प्रकरण एसएसपी अजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पटवारी/लेखपाल भर्ती लिखित परीक्षा में धांधली के सम्बन्ध दर्ज मुकदमे में एसआईटी के हाथ एक और सफलता हाथ लगी। अब तक 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी SIT ने विवेचना और गिरफ्तारी में अपने कदम आगे बढ़ाते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त देवी सिंह व धर्मेंद्र को हरिद्वार से दबोचा।
प्रकरण के *मुख्य अभियुक्त संजीव दुबे के मौसेरे भाई अभियुक्त देवी सिंह* व *अभियुक्त राजपाल के छात्र धर्मेंद्र* ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर पढ़वाने और उनकी निगरानी करने के लिए 25=25 हजार रुपए बतौर एडवांस लिए थे, जो इनके द्वारा खर्च करना बताया गया। रिजॉर्ट में आए अभ्यर्थियों को चिन्हित कर उनसे आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। विवेचना प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1. देवी सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी ग्राम टिपारा थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश
2. धर्मेंद्र कुमार पुत्र अमरपाल निवासी ग्राम लालवाला मजवता थाना बुग्गावाला हरिद्वार

ये हैं अब तक गिरफ्तार 15 अभियुक्त –
1- संजीव चतुर्वेदी (अनुभाग अधिकारी)
2- रितू पत्नी संजीव चतुर्वेदी
3- मनीष कुमार
4- प्रमोद कुमार
5- राजपाल
6- संजीव कुमार उर्फ संजीव दुबे
7- रामकुमार
8- सोनू उर्फ खडकू
9. दीपक
10. सौरभ
11. अंकुश
12. अभयराम
13. सुरेश उर्फ मनत्तू
14. देवी सिंह (नई गिरफ्तारी)
15. धर्मेंद्र कुमार (नई गिरफ्तारी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।