उपजिलाधिकारी रुड़की / खनन अधिकारी हरिद्वार ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध खनन में की कार्यवाही !

तहसील रुड़की अंतर्गत बेडुपुर चौक के निकट नदी से अवैध खनन कर मिट्टी भराव की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसमें खनन विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें बेडुपुर चौक से धनोरी की ओर मोटर मार्ग के बाएं ओर भराव पाया गया है, जिसमें 1410 घन मी0 अवैध पाया गया है। उक्त भराव के भूमि के स्वामी के बारे में उपजिलाधिकारी रुड़की / खनन अधिकारी हरिद्वार ने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अवैध खनन में की कार्यवाही ! अवैध खनन की धनराशि 3,10,200 रु0 की पेनाल्टी लगायी गयी है। किसी भी अवैध खनन व अवैध मिट्टी भराव छोड़ा नही जायेगा।

जिला खनन अधिकारी हरिद्वार प्रदीप कुमार का कहना है कि जिस भी भूस्वामी को अपने खेतों/कालोनी में भराव किया जाना है वह जिलाकार्यालय में आवेदन कर अनुमति प्राप्त कर ई रवन्ना के माध्यम से ही भराव करवाये तथा वैध मिट्टी के अनुज्ञाधारकों से ही मिट्टी क्रय करें अन्यथा अवैध खनन से किये गये भराव पर रॉयल्टी का 02 गुना पेनाल्टी लगाकर अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण का निवारण नियमावली-2021 के प्राविधानों के तहत कार्यवाही कर वसूली की कार्यवाही की जायेगी। कोई भी वाहन/ट्रैक्टर यदि अवैध मिट्टी/उपखनिज भरे पाये जाते है तो उन पर भी कार्यवाही कर सम्बंधित वाहनों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा आयुक्त औषधि प्रशासन उत्तराखंड देहरादून  विनय शंकर पांडे ने जिला अधिकारी के निर्देशों पर खाद्य सुरक्षा नमूना अभियान चलाया गया|
1 Minute
Uncategorized
एआई के दौर में डेमोक्रेसी पर महामंथन,देसंविवि में जुटे देश-विदेश के विशेषज्ञ युवाओं को टेक्नोलॉजी से प्रेम करना सीखना चाहिए: राज्यपाल।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिला योजना समिति निर्वाचन–2026 हेतु मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत अंतिम मतदाता सूची जारी।