जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में जिला पर्यटन विकास समिति की एक बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डे की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में जिला पर्यटन विकास समिति की एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में टूर पैकेज, लक्सर में क्रोकोडायल पार्क का निर्माण, सती कुण्ड का विकास, ग्राम कुंजा बहादुरपुर, भगवानपुर के स्मारक का पर्यटन की दृष्टि से विकास, चण्डीदेवी एवं मंशादेवी पैदल मार्ग का सुधारीकरण आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
जिलाधिकारी ने बैठक में टूर पैकेज के सम्बन्ध में कहा कि टूर पैकेज में सभी सुविधाओं से युक्त गाड़िया का संचालन होना चाहिये, जिसमें स्क्रीन लगी हो, जिसके माध्यम से हरिद्वार के प्रमुख स्थानों की जानकारी लघु फिल्मों के माध्यम से तीर्थ यात्रियों/पर्यटकों को दी जाय तथा उसमें टूरिस्ट गाइड की भी व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से लक्सर में क्रोकोडायल पार्क विकसित किया जा सकता है, क्योंकि वहां पर मगरमच्छ बहुतायत मात्रा में दिखाई देते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसका विवरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि ग्राम कुंजा बहादुरपुर, भगवानपुर के स्मारक के आसपास का विकास तथा मंशादेवी एवं चण्डीदेवी पैदल मार्ग के सुधारीकरण के लिये प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।
बैठक मंे जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पर्यटन सम्बन्धी स्थानों, गतिविधियों आदि का सूचना कियोस्क, साइनेज, लघु फिल्म, स्थानीय कार्यक्रम आयोजित करते हुये, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पर्यटन के ढांचागत सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने के लिये प्रस्ताव तैयार किया जाये तथा नए पर्यटन स्थलों की पहचान कर उनका विकास किया जाये। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास परियोजनाओं-साहसिक पर्यटन के अन्तर्गत एडवेंचर पार्क आदि के लिए भूमि भूखण्डों की पहचान करते हुये यथाआवश्यकता उनका अधिग्रहण किया जाये तथा पर्यटन विकास परियोजनाओं के लिए भूमि बैंक का निर्माण करने पर भी विचार किया जाये।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि पार्किंग एवं अन्य पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं- जैसे जल एटीएम, इमारत के अग्रभाग का विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन आदि हेतु सम्बन्धित स्थान पर भूमि के चयन पर भी ध्यान दिया जाये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी0एल0 शाह, पर्यटन अधिकारी सुरेश सिंह यादव, सचिव रेडक्रास डाॅ0 नरेश चैधरी, डिप्टी एस0पी0 बी0एस0 चैहान, महामंत्री गंगासभा(रजि0) तन्मय वशिष्ठ, सिद्धार्थ चक्रपाणि, एसीएफ वन विभाग सुश्री सन्दीपा शर्मा, एटीओ पी0एस0नौटियाल, होटल व्यावसायी उमेश पालिवाल सहित सम्बन्धित पदाधिकारी/अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ संपन्न, तीन दिन हुआ सनातन, योग, आयुर्वेद, एआई पर मंथन स्वामी रामदेव महाराज ने भारतीय पंचांग एवं विक्रम संवत को राष्ट्रीय जीवन में अधिक व्यापक रूप से अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया सनातन पर इतिहास बनते दुनिया ने देखा: आचार्य बालकृष्ण
0 Minutes
Uncategorized
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और अनुभव विभाग की अमूल्य धरोहर, सेवानिवृत्त कार्मिकों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा : बंशीधर तिवारी
0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।