कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को भगवानपुर में कामकाजी महिला छात्रावास का भूमि पूजन किया भगवानपुर विधायक ममता राकेश भी रही मौजूद।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने बुधवार को भगवानपुर में कामकाजी महिला छात्रावास का भूमि पूजन किया भगवानपुर विधायक ममता राकेश भी रही मौजूद।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि जिन आतंकियों और उनके आकाओं ने कुछ भारतीय महिलाओं की मांग का सिंदूर उजाड़ने का दुस्साहस किया था, भारत नें *ऑपरेशन सिंदूर* के जरिए उन्हें ही मिट्टी में मिला दिया।

 महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह कामकाजी महिला छात्रावास 279.05 लाख रुपए की लागत से बनकर तैयार होगा और यह लगभग 750  वर्ग मीटर के एरिया में फैला होगा। उन्होंने कहा कि छात्रावास के बनने से भगवानपुर और आसपास के क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं को आवास संबंधी समस्या से मुक्ति मिलेगी। 

 कैबिनेट मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि आज हर भारतवासी के लिए गर्व का दिन है, क्योंकि हमारी बहादुर सेना ने आतंकवादियों को उनके घर में घुसकर मारा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इसे ऑपरेशन सिंदूर का नाम भी इसीलिए दिया ताकि कोई आतायी भविष्य में ऐसी वारदात करने का दुस्साहस न कर सके।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस अभियान की सफलता के बाद इसकी जानकारी देने के लिए भी सेना की दो महिला अधिकारी सामने आई, जिससे पूरी दुनिया में संदेश गया कि भारत की नारियां कितनी सशक्त हैं।

इस अवसर पर राज्य मंत्री  श्याम वीर सैनी, विधायक ममता राकेश, उपनिदेशक विक्रम सिंह, डीपीओ सुलेखा सहगल, राज्य परियोजना अधिकारी आरती बलोदी, धर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।
0 Minutes
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में मोटरसाइकिल चोरों पर ताबड़तोड़ प्रहार। डिजिटल और मैनुअल पुलिसिंग के जरिये खोली मोटरसाइकिल की चोरी की घटना। 02 मोटरसाइकिल चोर चढ़े लक्सर पुलिस के हत्थे, चोरी की 05 मोटरसाइकिल बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
2 किलो गांजा व 1210 पन्नियां बरामद, नशे का सामान बेचने वाले आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ एक आरोपित अभियुक्त को पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार।