जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रोका 5 अधिकारियों का वेतन सीएम हेल्पलाइन एवम् सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त समस्याओं  के निस्तारण में लापरवाही पर रोका वेतन और कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने रोका 5 अधिकारियों का वेतन

सीएम हेल्पलाइन एवम् सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त समस्याओं  के निस्तारण में लापरवाही पर रोका वेतन और कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में सीएम हेल्पलाइन एवम् सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त समस्याओं की विभागवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान समस्याओं के निस्तारण में धीमी प्रगति पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, चकबंदी अधिकारी रुड़की, अधिशासी अधिकारी शिवालिक नगर, तहसीलदार हरिद्वार तथा रुड़की का माह जून का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि जन समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवम् लेटलतीफी क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का समयबद्धता से निस्तारण करते हुए जनता को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली समस्याओं के प्रभावी समाधान हेतु अधिकारी स्वयं समस्या पंजीकृत कराने वाले व्यक्तियों से दूरभाष पर वार्ता करें और समस्या का प्रभावी निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों द्वारा की जा रही कॉल्स की प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जा रही हैं। उन्होंने जब समस्याओं का प्रभावी निस्तारण के स्पष्ट निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।