मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने हिंदू पक्ष की वह याचिका खारिज कर दी,

मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने हिंदू पक्ष की वह याचिका खारिज कर दी,

 जिसमें शाही ईदगाह मस्जिद को अयोध्या की रामजन्मभूमि की तरह ‘विवादित ढांचा’ घोषित करने की मांग की गई थी। यह फैसला न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायण मिश्र की एकल पीठ ने सुनाया, जो 23 मई को सुनवाई के बाद सुरक्षित रखा गया था।

हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कोर्ट में तर्क दिया था कि जहां शाही ईदगाह स्थित है, वहां पहले श्रीकृष्ण का मंदिर था। उन्होंने कहा कि मस्जिद के अस्तित्व को लेकर कोई सरकारी दस्तावेज, खसरा-खतौनी, नगर निगम रिकॉर्ड या टैक्स रसीद उपलब्ध नहीं है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शाही ईदगाह कमेटी के खिलाफ बिजली चोरी की शिकायत भी दर्ज हो चुकी है, इसलिए इसे मस्जिद नहीं माना जाना चाहिए।

हिंदू पक्ष ने ‘मासिरे आलमगिरी’ और तत्कालीन ब्रिटिश कलेक्टर एफएस ग्राउस की रिपोर्ट सहित कई ऐतिहासिक दस्तावेजों का हवाला दिया था। मंदिर पक्ष ने यह प्रार्थना पत्र 5 मार्च 2025 को दाखिल किया था।

वहीं मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट में ‘हिंदू चेतना यात्रा’ और अन्य गतिविधियों पर आपत्ति दर्ज कराई थी। फिलहाल इस निर्णय से हिंदू पक्ष को बड़ा झटका लगा है, और आगे की रणनीति पर चर्चा जारी है। मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।