जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी की जयंती मनाते हुए गन्ना समिति के चेयरमैन व डायरेक्टरों का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा किया स्वागत सम्मान। चेयरमेन व डायरेक्टरों ने भाजपा जिला कार्यालय पर जयंती मनाते हुए सप्त ली कि मुखर्जी के विचारों पर चलकर किसानों के हित मे कार्य करेंगे।

जनसंघ के संस्थापक मुखर्जी की जयंती मनाते हुए गन्ना समिति के चेयरमैन व डायरेक्टरों का पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद द्वारा किया स्वागत सम्मान।

चेयरमेन व डायरेक्टरों ने भाजपा जिला कार्यालय पर जयंती मनाते हुए सप्त ली कि मुखर्जी के विचारों पर चलकर किसानों के हित मे कार्य करेंगे।

हरिद्वार। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर जयंती मनाते हुए उनके देश के लिए किए गए बलिदान के बारे में बताते हुए उनसे प्रेरणा लेकर काम करने को आह्वान किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने लक्सर और ज्वालापुर गन्ना समिति के नवनियुक्त चेयरमैन और डायरेक्टरों का फूल मालाएं पहनाकर सम्मान करते हुए किसानों के हित में कार्य करने को आह्वान किया।

रविवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि कश्मीर हमारे देश का अभिन्न अंग था। नेहरू के साथ कांग्रेस की सरकारों ने कभी भी दो कानूनों को खत्म करने का काम नहीं किया, लेकिन प्रधानमंदी नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 खत्म करके श्री मुखर्जी का सपना पूरा करने का काम किया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में धामी सरकार में विकास के साथ हर वर्ग का विकास हो रहा है, सभी देशवासी अपने अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं, जीवन जीने की नई किरण मिली है, जो सपना डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देखा था जो आज पूरा हो रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को उनके विजन और बलिदान के बारे में सभी को बताने को आह्वान किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के गठन और वर्तमान स्थिति के बारे में बताया।

पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उन्हें अंतरिम सरकार में उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री के रूप में शामिल किया। नेहरू और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री लियाकत अली के बीच हुए समझौते के पश्चात 6 अप्रैल 1950 को उन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया। 1951-52 के आम चुनावों में राष्ट्रीय जनसंघ के तीन सांसद चुने गए जिनमें एक डॉ. मुखर्जी भी थे।

इस मौके पर दर्जाधारी डॉ जयपाल सिंह चौहान, मुनीष सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, चेयरमैन राजीव शर्मा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, आशु चौधरी, देवेंद्र प्रधान, नकलीराम सैनी, लव शर्मा, सचिन चौहान, सचिन प्रधान, धीर सिंह आदि शामिल हुए। 

लक्सर समिति के चेयरमैन अनुराग चौधरी, वाइस चेयरमैन सर्वेश देवी, डायरेकटर यशवीर सैनी, नितिन गुप्ता, देवेंद्र सिंह, ज्वालापुर समिति के चेयरमैन ममता चौहान, वाइस चेयरमैन विशेष चौहान, दिनेश चौहान, गुरबाज सिंह, मनोज चौहान, राजेंद्र सिंह, शिवानी चौहान, जयद्रथ, जगबीर सिंह, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, सत्यकुमार चौधरी आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास।
0 Minutes
Uncategorized
देह व्यापार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही होटल में देह व्यापार की सूचना पर सिडकुल पुलिस की छापेमारी,01 महिला व 02 पुरुष अभियुक्त गिरफ्तार।