कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर की जाए अपर जिलाधिकारी पीएस चौहान

कारगिल विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाए जाने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर की जाए अपर जिलाधिकारी पीएस चौहान

हरिद्वार। कारगिल विजय दिवस को शौर्य विजय दिवस को धूमधाम से मनाए जाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पीएस चौहान के अध्यक्षता में आज जिला सभागार में बैठक आयोजित की गई।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 26 जुलाई 2025 को कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाएगा, इसके लिए कार्यक्रम को भव्यता के साथ आयोजित किए जाने के लिए जिस विभाग से जो भी व्यवस्थाएं एवं तैयारियां की जानी है ,संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाए।

उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए है कि कारगिल में शहीद हुए सैनिक अन्य शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं उनके परिजनों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम स्थल तक आने जाने के लिए रुड़की क्षेत्र के शहीद सैनिकों के परिजनों को लाने ले जाने के लिए उप जिलाधिकारी रुड़की को नोडल अधिकारी  तथा ज्वालापुर हरिद्वार के लिए उपजिलाधिकारी हरिद्वार कों नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए। 

शहीद सैनिकों के वीर नारियों एवं उनके परिजनों को कार्यक्रम स्थल एवं उनके घर तक पहुंचने के लिए परिवहन की व्यवस्था करने के लिए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को आवश्यक करवाई करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम स्थल पर साज – सज्जा की उचित व्यवस्था करने के निर्देश जिला उद्यान अधिकारी को दिए, इसके साथ ही कारगिल विजय दिवस के संबंध में निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए, इसके साथ ही खेल विभाग को हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होने वाले अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारी को दिए।

कार्यकम स्थल पर साउंड सिस्टम सफाई/ व्यवस्था के निर्देश नगर निगम एवं नगर पालिका को दिए।उन्होंने कहा कि वीर नारियों एवं उनके परिजनों को शॉल भेंट जिला कार्यालय के ओर से किया जाएगा,जिसके लिए उन्होंने शहीदों की सूची उपलब्ध करने के निर्देश जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को दिए,साथ ही उन्होंने एनसीसी कैडेटों को भी कार्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पॉवर ने आयोजित होने वाले कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए संबंधित विभागों  के अधिकारियों से अपेक्षा की है कि जिनके स्तर से जो भी व्यवस्थाएं सहयोग उपलब्ध कराया जाना है वह समय से कर किए जाए ताकि कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया जा सके ।

 इस अवसर जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आशुतोष भंडारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि दीपक कुमार,जिला समाज कल्याण अधिकारी अभिजीत सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
आज दिनांक 3 नवंबर 2026 को हरिद्वार पेंटागन मॉल में स्थित ऑफिस में अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के सदस्य एकत्रित हुए और आपस में एक दूसरे को दीपावली मिलन की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उपहार वितरित किए।
0 Minutes
Uncategorized
दीपावली पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 14.97 करोड़ की सड़क परियोजना का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास।
0 Minutes
Uncategorized
देह व्यापार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्यवाही होटल में देह व्यापार की सूचना पर सिडकुल पुलिस की छापेमारी,01 महिला व 02 पुरुष अभियुक्त गिरफ्तार।