नवोदय नगर में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गला रेत कर की हत्या पुलिस ने हत्यारोपी की निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू किया बरामद

नवोदय नगर में प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू से गला रेत कर की हत्या पुलिस ने हत्यारोपी की निशांदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू किया बरामद

कथित कातिल प्रेमी को प्रेमिका के कहीं और अफेयर होने का था शक

पोस्टमार्टम कर शव किया परिजन के सुपुर्द, मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

 डायल 112 के माध्यम से थाना सिड़कुल पुलिस को सूचना मिली कि नवोदय चौक के पास एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर उसे जख्मी कर दिया है और मौके से फरार हो गया है।

सूचना मिलते ही थाना सिड़कुल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा लहूलुहान हालात में पड़ी युवती को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा जहां चिकित्सक द्वारा युवती को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका के पंचायतनामे की कार्यवाही शुरु की गई।

जानकारी जुटाने पर सामने आया कि मृतका का नाम हंसिका यादव है जिससे किसी बात को लेकर झगड़ा होने पर उसके प्रेमी ने ही उस पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। मृतका के भाई वरुण यादव द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सिड़कुल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरु की।

घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर मिली जानकारी के आधार पर संभावित स्थलों में तलाशी लेते हुए पुलिस टीम ने हत्यारोपी प्रेमी को दबोच लिया।

प्रदीप, हुसैनगंज, जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है। वह हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में “एंड्स लाइट” कंपनी में काम करता था। वर्ष 2021 में प्रदीप के ही पड़ौस की रहने वाली स्कूल टाइम की प्रेमिका जो अपने माता पिता की मृत्यु के बाद हरिद्वार आकर प्रदीप के साथ में लिव-इन में रहने लगी थी जिसको प्रदीप ने सिडकुल में ही एक कंपनी में नौकरी पर लगाया था और एक साल पहले मृतका का भाई वादी मुकदमा वरुण यादव भी प्रदीप के पास आकर रहने लगा ।

करीब चार साल तक साथ रहने के बाद एक महीने पहले दोनों में दूरी आ गई। आपसी झगड़े और मनमुटाव के कारण हंसिका ने प्रदीप से अलग होकर रोशनाबाद में अपनी सहेली के साथ रहना शुरू कर दिया, जबकि प्रदीप हेतमपुर गांव में हंसिका के भाई वरुण यादव के साथ रहने लगा।

पुलिस की शुरुआती जांच और सूत्रों के मुताबिक, हंसिका के किसी अन्य युवक से मेलजोल व साथ में रहने के कारण प्रदीप हंसिका से नाराज हो गया और उसने उसको समझाने के लिए सोमवार को नवोदयनगर कॉलोनी में मिलने बुलाया। आरोपी मिलने जाने से पहले रोशनाबाद से दुकान से चाकू लेकर गया और बातचीत के बाद हंसिका के साथ रहने से इनकार करने पर नाराज प्रदीप ने जेब से चाकू निकालकर हंसिका का गला रेत दिया व मौके से फरार हो गया।

विवरण आरोपित

प्रदीप निवासी हुसैनगंज, जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश)

बरामदगी

1.घटना में प्रयुक्त चाकू(आला कत्ल)

2.आरोपी द्वारा घटना के समय पहने खून लगे कपड़े 

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक सिडकुल मनोहर सिंह भंडारी 

2. चौकी प्रभारी कोर्ट शैलेंद्र ममगई 

3. एडिशनल उपनिरीक्षक सुभाष रावत 

4. कांस्टेबल मनीष 

5. कांस्टेबल जितेंद्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में पांडुलिपियों के संरक्षण एवं ज्ञान भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।