जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद हरिद्वार में श्रावण कांवड़ मेला-2025 प्रारम्भ होने के फलस्वरूप दिन-प्रतिदिन कांवडियों का आवागमन बढ़ने तथा सड़क मार्गों पर काफी भीड़ होने से जिला प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में कांवडियों के आवागमन हेतु मार्ग बन्द / डायवर्ट किया जाना है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद हरिद्वार में श्रावण कांवड़ मेला-2025 प्रारम्भ होने के फलस्वरूप दिन-प्रतिदिन कांवडियों का आवागमन बढ़ने तथा सड़क मार्गों पर काफी भीड़ होने से जिला प्रशासन द्वारा आने वाले दिनों में कांवडियों के आवागमन हेतु मार्ग बन्द / डायवर्ट किया जाना है।

कांवड मेला के दौरान दिन-प्रतिदिन कांवडियों की बढ़ती भीड़ के कारण आवागमन मार्ग के बन्द/ डायवर्ट होने तथा कांवड मेला की चरम अवधि में जनपद में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मध्येनजर विद्यालय आने-जाने में छात्र-छात्राओं को होने वाली कठिनाई व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जनहित में विद्यालयी शिक्षा के अन्तर्गत संचालित समस्त सरकारी व गैर-सरकारी विद्यालयों, समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक / तकनीकी शिक्षण संस्थानों तथा आँगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 14 जुलाई 2025 से दिनांक 23 जुलाई 2025 तक भौतिक रूप से शैक्षणिक कार्य हेतु अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अवधि में विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों को बनाये रखने के लिए ऑनलाईन शिक्षण कार्य सम्पादित किया जायेगा। उन्होंने आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।