गन्ना किसानों की समय पर कटे फसल, सब्सिडी का लाभ के साथ समय पर होगा गन्ना भुगतान: स्वामी यतीश्वरानंद ज्वालापुर गन्ना समिति के निर्वाचित बोर्ड को दिलाई शपथ, किसानों के हितों में होंगे काम।

गन्ना किसानों की समय पर कटे फसल, सब्सिडी का लाभ के साथ समय पर होगा गन्ना भुगतान: स्वामी यतीश्वरानंद

ज्वालापुर गन्ना समिति के निर्वाचित बोर्ड को दिलाई शपथ, किसानों के हितों में होंगे काम।

हरिद्वार। ज्वालापुर गन्ना समिति की निर्विरोध निर्वाचित हुए समिति की चेयरमैन ममता देवी, वाइस चेयरमैन विशेष चौहान के साथ बोर्ड का शपथ ग्रहण हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने नवनियुक्त बोर्ड को गन्ना किसानों के हित में समय पर इंडेंट जारी कराने, गन्ना उठान, उर्वरक, कीटनाशक के साथ सब्सिडी का लाभ दिलाने को आह्वान किया।

बृहस्पतिवार को लक्सर रोड पर वेलकम फार्म में ज्वालापुर गन्ना समिति बोर्ड का शपथ ग्रहण हुआ। चेयरमैन ममता चौहान और वाइस चेयरमैन विशेष चौहान को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रणधीर सैनी ने शपथ दिलाई। इसके बाद चेयरमैन ममता चौहान ने डायरेक्टरों को शपथ दिलाई। इसके बाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा की सरकार में किसानों को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समय पर गन्ना भुगतान हुआ और फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है। किसानों को फसलें उगाने के लिए बीज, कीटनाशक, उपकरणों पर सब्सिडी के साथ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देकर मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

आज किसानों ने भाजपा के चेयरमैन बनाकर साबित कर दिया है कि किसान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से खुश है। उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित चेयरमैन के साथ समस्त बॉडी किसानों के हित में काम करेगी। गन्ना फसल का आकलन कराने के साथ समय पर तोल केंद्र और गन्ना पर्चियां जारी कराने का काम करेगी। उन्होंने सभी को बधाई दी। संचालन मास्टर धर्मेंद्र चौहान ने किया। इस मौके पर दर्जाधारी जयपाल सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, उपाध्यक्ष अमित चौहान, बलवंत पंवार, सुशील राठी, धर्मेंद्र प्रधान, बालम सिंह नेगी, जगपाल सैनी,  सत्यकुमार चौधरी, सुरेश चौहान, 

डायरेक्टर दिनेश चौहान, गुरबाज सिंह, मनोज चौहान, राजेंद्र सिंह, शिवानी चौहान, जयद्रथ, जगबीर सिंह,

मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, , नाथीराम चौधरी, श्रवण चौहान, नरेंद्र सिंह, रेनू चौधरी, बृजमोहन पोखरियाल, राकेश, हरेंद्र चौधरी, सचिन कश्यप, बलवंत पवार, तेजपाल चौहान, धूम सिंह, सुरेश चौहान, संजू चौहान, अजीत चौहान, मांगेराम सैनी, अंकित चौहान, श्रवण चौहान, विजयपाल चौहान, नन्दलाल राणा, सुंदर सैनी, प्रदीप चौहान आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता  की दिलाई शपथ
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर,उपस्थित जनसमूह को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात ‘रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त