जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल कर रहे कांवड़ पटरी क्षेत्र का निरीक्षण

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल कर रहे कांवड़ पटरी क्षेत्र का निरीक्षण

कांवड़ यात्रा पर पहुंचे श्रद्धालुओं से सीधे वार्ता कर ले रहे व्यवस्थाओं की जानकारी

कांवड़ यात्रा मार्ग पर सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की कांवड़ियों द्वारा की गई सराहना

डीएम/एसएसपी स्वयं भी चेक कर रहे आधारभूत सुविधाएं

ड्यूटी पर तैनात जवानों को पूरी मुस्तैदी से तैनात रहने के दिए निर्देश

श्रद्धालुओं तथा जन सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा सीएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शनिवार को कांवड़ पटरी मार्ग का औचक निरीक्षण किया तथा सिटी कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी व ड्रोन कमरों से की जा रही निगरानी के बारे में विस्तार से जानकारी ली।  उन्होंने निरीक्षण के दौरान कांवड़ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं हेतु की गई व्यवस्थाओं तथा संचालित विभिन्न गतिविधियों का गहनता से परीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान कांवड़ पटरी मार्ग पर पेयजल, शौचालय सहित की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तार से जायज़ा लिया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान तैनात कार्मिकों को पूरी मुस्तैदी से तैनात रहने तथा श्रद्धालुओं व जन सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मार्ग पर तैनात पुलिस कर्मियों को संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नज़र बनाए रखने तथा सुरक्षात्मक दृष्टि से सभी महत्वपूर्ण कदम उठाने के निर्देश दिए। उ

न्होंने कांवड़ियों से वार्ता करते हुए की गई व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली, जिस पर कांवड़ियों ने मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिला प्रशान की सराहना की। 

इसके पश्चात उन्होंने सिटी कंट्रोल रूम पहुंचकर ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से की जा रही निगरानी, ट्रैफिक कंट्रोल, शान्ति एवम् कानून व्यस्ताओं की विस्तार से जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं