धामपुर में तुलाराम रेस्टोरेंट में झगड़ा करके भाग रहे स्कॉर्पियो सवार 06 किये गिरफ़्तार। समन्वय मीटिंग के तहत सभी आरोपियों को किया गया धामपुर पुलिस के सुपुर्द पॉजीटिव रिस्पांस देने पार धामपुर पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को कहा धन्यवाद

धामपुर में तुलाराम रेस्टोरेंट में झगड़ा करके भाग रहे स्कॉर्पियो सवार 06 किये गिरफ़्तार।

समन्वय मीटिंग के तहत सभी आरोपियों को किया गया धामपुर पुलिस के सुपुर्द

पॉजीटिव रिस्पांस देने पार धामपुर पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस को कहा धन्यवाद

 रात्रि को सीटी कन्ट्रोल रुम नगर हरिद्वार ने आर0टी0सैट के माध्यम से थाना श्यामपुर को सूचना दी कि एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में अवैध हथियार लिए कुछ लोग हैं तथा गाड़ी के नगीना से हरिद्वार की तरफ आने की संभावना है। 

उक्त सूचना पर तत्काल बार्डर चैक पोस्ट चिडियापुर, लाहडपुर, रात्रि पीसी 2 मोबाईल, रात्रिधिकारी व चौकी चण्डीघाट द्वारा चैकिंग शुरू की गई।

धामपुर पुलिस से समन्वय स्थापित कर नाकाबन्दी/ बैरियर डाउन कर चण्डीघाट बैरियर पर ब्लैक कलर स्कॉर्पियो को रोका गया तो उक्त वाहन में सवार 06 व्यक्ति जिन्होने अपना नाम 1.नरेश पाण्डे 2. चन्द्रवीर सिंह 3. विवेश सिंह 4.राजेंद्र प्रसाद 5. हिमांशु 6. सोहान चौहान बताया। जिसमें कुछ व्यक्ति हथियारों से लैस थे। 

स्कॉर्पियो ब्लैक कलर उपरोक्त सूचना से सम्बन्धित होने के कारण उक्त सभी 06 व्यक्तियों को तलब कर पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि धामपुर में तुलाराम रेस्टोरेंट में हमारी मालिक के साथ झगडा हो गया था। 

जिस सम्बन्ध में सीटी कंट्रोल व धामपुर पुलिस को सूचित किया गया। थाना धामपुर से उ0नि0 विजेंद्र धामा मय हमराही मुलाजमान उ0नि0 गोपाल, हे0का0 धर्मराज , का0 प्रशान्त के थाना श्यामपुर आने पर सभी 06 व्यक्तियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना धामपुर पुलिस के हवाले कर थाना से रुखसत किया गया। पकड़े गए व्यक्तियों के पास मौजूद 12 बोर के राइफल के सम्बंध में ज्ञात हुआ कि वह लाइसेंसी है।

 पुलिस टीम

1.थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा-

2.उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर 

3.हे0का0 रविन्द्र गौड 

4.का0 राजेन्द्र नेगी 

5.का0 विनित कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं