ई-रिक्शा चालक का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हडक़म्प 112 की सूचना पर पथरी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव को पोसमास्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल। पथरी थानाध्यक्ष मनोज नोटियाल ने बताया कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

ई-रिक्शा चालक का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हडक़म्प 112 की सूचना पर पथरी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव को पोसमास्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल।

पथरी थानाध्यक्ष मनोज नोटियाल ने बताया कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

हरिद्वार जनपद के पथरी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब आम के बाग में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की, जिसमें मृतक की पहचान 48 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गांव अंबाला के रूप में हुई।

प्रदीप कुमार पेशे से ई-रिक्शा चालक था। सोमवार सुबह गांव किशनपुर निवासी एक व्यक्ति ने आम के बाग में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद सीओ लक्सर नताशा सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार शव के पास ही प्रदीप की ई-रिक्शा लावारिस हालत में खड़ी मिली। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि प्रदीप की गला दबाकर हत्या की गई है। हालांकि हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस को आशंका है कि किसी विवाद या झगड़े के चलते यह हत्या की गई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हथियारों व अन्य सबूतों की तलाश शुरू कर दी है। सीओ नताशा सिंह ने बताया कि हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मृतक प्रदीप सोमवार शाम तक इलाके में अपने ई-रिक्शा के साथ सक्रिय था। कुछ लोगों से उसका झगड़ा होने की बात भी सामने आई है, जिसे पुलिस गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या आपसी रंजिश का परिणाम है या लूटपाट की मंशा से की गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और कुछ अहम सुराग मिलने की बात भी कही जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Haridwar ROORKEE
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल के सॉस की 351 बोतलें मौके पर सीज।
0 Minutes
Haridwar
जिलाधिकारी के निर्देशन में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की 75वीं बैठक संपन्न।
0 Minutes
Haridwar
जरायम पेशेवरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी। ₹5000/- के ईनामी गैंगस्टर को पथरी पुलिस ने दबोचा, 06 महीने से चल रहा था फरार। जमीनी धोखाधड़ी से जुड़े 05 आरोपियों के खिलाफ पथरी पुलिस ने खोली  हिस्ट्रीशीट।
1 Minute
Haridwar
रुड़की पुस्तक प्रदर्शनी में पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 ललित नारायण मिश्रा।