हरेला पर्व पर जीआरपी परिसर में लगाए गए फलदार, छायादार व औषधीय पौधे प्रकृति प्रेमी IPS तृप्ति भट्ट द्वारा लगाया गया जामुन का पौधा जोशीले जीआरपी जवानों द्वारा हरेला पर्व को त्योहार के रूप में मनाया गया 300 से अधिक पौधे लगाए गए, पूरे सावन भर चलता रहेगा अभियान

हरेला पर्व पर जीआरपी परिसर में लगाए गए फलदार, छायादार व औषधीय पौधे

प्रकृति प्रेमी IPS तृप्ति भट्ट द्वारा लगाया गया जामुन का पौधा

जोशीले जीआरपी जवानों द्वारा हरेला पर्व को त्योहार के रूप में मनाया गया

300 से अधिक पौधे लगाए गए, पूरे सावन भर चलता रहेगा अभियान

जामुन, अमरुद, आंवला, अमलतास, आम, नीम, पापड़ी, अर्जुन, कनेर आदि पौधों से आच्छादित हुआ परिसर

वृक्षारोपण उपरांत संपूर्ण परिसर में की गई साफ सफाई

कप्तान तृप्ति भट्ट द्वारा जवानों में भरा जोश, कहा “एक पौधा मां के नाम, हर जवान अपने द्वारा लगाए पौधे की रक्षा करे

प्रकृति से सामंजस्य बैठाने हेतु यह एक बेहतरीन त्यौहार है, उत्तराखंड वैसे भी प्राकृतिक रूप से वन संपदा का एक खजाना है जिसको और बेहतर किए जाने हेतु सभी को कम से कम एक पौधा लगाकर अपना योगदान देना चाहिए  एसपी जीआरपी तृप्ति भट्ट

आज सुबह-सुबह सावन की काली घटाओं के बीच प्रकृतिप्रेमी IPS तृप्ति भट्ट, (एसपी जीआरपी) द्वारा उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला को जीआरपी जवानों के साथ सैकड़ों पौधों का रोपण कर त्यौहार के रूप में मनाया गया।

हरेला के इस पावन पर्व पर संपूर्ण जीआरपी परिसर में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कप्तान तृप्ति भट्ट द्वारा जामुन का पौधा, एएसपी अरुणा भारती द्वारा अमरूद का पौधा लगाया गया। 

संपूर्ण जीआरपी परिसर में जोश से भरे हुए जवानों द्वारा आम, अमरूद, जामुन, नीम, अमलतास, नींबू, आंवला, कनेर आदि फलदार, छायादार एवम् औषधीय पौधे लगाए गए तत्पश्चात सभी के द्वारा जीआरपी एवं आवासीय परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया।

इस अवसर पर कप्तान द्वारा समस्त अधि०/कर्म० को अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा रखने एवं “एक पौधा मां के नाम” लगाने हेतु प्रोत्साहित किया साथ ही सभी जवानों को उनके द्वारा लगाए गए पौधों की देखरेख करने हेतु भी प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं