हरेला पर्व के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार ने झमाझम बारिश में पुलिस लाइन परिसर में किया फलदार एवं छायादार वृक्ष का पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए सभी जवानों को किया  प्रोत्साहित

हरेला पर्व के अवसर पर एसएसपी हरिद्वार ने झमाझम बारिश में पुलिस लाइन परिसर में किया फलदार एवं छायादार वृक्ष का पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए सभी जवानों को किया  प्रोत्साहित

पुलिस लाइन एवं कार्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के लगभग 400 फलदार एवं छायादार वृक्ष का किया पौधारोपण

पुलिस लाइन रोशनाबाद में एसएसपी हरिद्वार की अगुवाई में झमाझम बारिश के बीच  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरेला पर्व, इस अवसर पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फलदार एवं छायादार वृक्ष का पौधारोपण किया,साथ अवगत कराया गया कि इस अवसर पर पुलिस लाइन एवं अन्य कार्यालय में एक-एक वृक्ष प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी अवश्य लगाएंगे l

इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया। पौधारोपण कार्यक्रम में एसएसपी ने कहा कि हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के लिए पौधारोपण करना चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए। क्योंकि वृक्ष एक हमारी स्वच्छ वातावरण की धरोहर है जिससे हमारा जीवन चलता हैl

इस कार्यक्रम के माध्यम से आसपास के अन्य  लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें पौधारोपण के लिए प्रेरित कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

उक्त हरेला कार्यक्रम के अवसर पर जनपद के सभी थाना कार्यालय परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गयाl

 उक्त अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी पुलिस लाइन, क्षेत्राधिकारी यातायात,क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं