ब्लाक बहादराबाद की ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर के इक्कड़ कला में पूर्व ग्राम प्रधान हारून के ओपीस पर धानुका एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया
जिसमे क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया
गन्ना किसानों को रोग नियंत्रण और ड्रोन तकनीक पर दी गई जानकारी
हरिद्वार। कृषि क्षेत्र में नवाचार और फसल सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धानुका एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा गांव एक्कार खुर्द, तहसील रोशनाबाद, जिला हरिद्वार में एक किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी में किसानों को गन्ना फसल में पोक्का बोइंग रोग की रोकथाम हेतु कोनिका और मैक्सिल्ड दवाओं के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त, टॉप बोरर कीट से फसल को बचाने के लिए मोरटार दवा के प्रयोग पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में ड्रोन के माध्यम से कीटनाशकों के छिड़काव के फायदों पर भी प्रकाश डाला गया, जिसमें कम समय, कम श्रम और समुचित कवरेज जैसे लाभों को किसानों के समक्ष रखा गया।
इस अवसर पर धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के प्रतिनिधि सोनू बालियान (टेरिटरी सेल्स मैनेजर) एवं हर्षित तिवारी (बिज़नेस डेवलपमेंट ऑफिसर) विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों अधिकारियों ने किसानों को फसल सुरक्षा की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया।
ब्लाक बहादराबाद की ग्राम पंचायत भगतनपुर आबिदपुर के इक्कड़ कला में पूर्व ग्राम प्रधान हारून के ओपीस पर धानुका एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया गन्ना किसानों को रोग नियंत्रण और ड्रोन तकनीक पर दी गई जानकारी
