गिरफ्तारी के डर से रात दिन खेतो में दुबका था हत्यारोपी पिता के लिए अनुचित शब्दों के इस्तेमाल से गुस्सा बेटे ने उठाया था खौफनाक कदम सिर पर डंडे के घातक वार के चलते अस्पताल जाते हुये राजेश की हुई थी मौत तलाशी अभियान के दौरान हत्थे चढ़े हत्यारोपी से डंडा व मृतक का मोबाइल बरामद

गिरफ्तारी के डर से रात दिन खेतो में दुबका था हत्यारोपी

पिता के लिए अनुचित शब्दों के इस्तेमाल से गुस्सा बेटे ने उठाया था खौफनाक कदम

सिर पर डंडे के घातक वार के चलते अस्पताल जाते हुये राजेश की हुई थी मौत

तलाशी अभियान के दौरान हत्थे चढ़े हत्यारोपी से डंडा व मृतक का मोबाइल बरामद

चौकी सुल्तानपुर पर सूचना मिली कि भिक्कमपुर जीतपुर में दो व्यक्तियों में लड़ाई झगडा हुआ है जिसमे एक व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचा तो ये जानकारी सामने आयी कि दीपक नामक युवक ने बहस और मारपीट के दौरान राजेश को गम्भीर रुप से घायल कर दिया जिसकी अस्पताल ले जाते हुए मृत्यु हो गयी। मृतक के भतीजे शुभम कुमार की शिकायत पर कोतवाली लक्सर में दीपक उपरोक्त के खिलाफ मु0अ0 पंजीकृत किया गया

 लक्सर क्षेत्र के गांव में घटी इस घटना की गम्भीरता को देखते  हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा घटना के शीघ्र अनवारण व हत्यारोपी की गिरफ्तारी हेतु अधीनस्थों को निर्देशित करते हुए एसपी देहात शेखर सुयाल को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी देते हुए पुलिस टीम का गठन किया।

भिक्कमपुर व अलावलपुर के खेतों में चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान के दौरान सफलता हासिल करते हुए पुलिस टीम ने हत्यारोपी दीपक को अलावलपुर चौक से ब्रहमपुर रोड़ पर बने ट्यूबेल से गिरफ्तार किया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशांदेही पर मारपीट के दौरान पहनी खून से सनी हुई कमीज, प्रयुक्त डंडा व मृतक का मोबाइल भी बरामद किया।

 रिश्तेदारी में जाने पर मृतक के बुलावे पर दीपक शराब पीने राजेश के घर गया। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच पूर्व में गांव मे हुए झगड़े को लेकर हुई बहसबाजी में मृतक द्वारा हत्यारोपी के पिताजी के बारे में अपशब्द कह उसे अपने घर से निकल जाने की बात कहने पर दीपक ने अपना आपा खो दिया और अपने घर से गुस्से में डंडा आकर लाकर शराब के नशे में चारपाई पर बैठे राजेश के सर पर ताबडतोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने गंभीर रूप से घायल हो चुके राजेश का मोबाइल भी ले लिया ताकि वह किसी से मदद न मांग सके।  

विवरण आरोपित

दीपक पुत्र रामअवतार निवासी भिक्कमपुर जीतपुर लक्सर जनपद हरिद्वार  

पुलिस टीम

1- प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथांण

2- व0उ0नि0 मनोज गैरोला 

3- उ0नि0 नवीन चौहान

4- उ0नि0 कर्मवीर सिहं

5- हे0कानि0 रियाज अली

6- हे0कानि0 विनोद कुण्डलिया

7- कानि0 अजीत तोमर

8- कानि0 अमित रावत

9- कानि0 रघुनाथ पंचपाल 

10- कानि0 संजय पंवार 

11- कानि0 विनय थपलियाल

12- कानि0 रवि राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर पत्रकारों ने जताया गहरा शोक
0 Minutes
Uncategorized
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला  प्रशासन का पीला पंजा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।
0 Minutes
Uncategorized
सुमननगर की गलियों से जल निकासी  तीन माध्यमों से लगातार हो रही पानी की निकासी। सुमन नगर की 1, 2, 4 व 5 की गलियां हुईं जलमुक्त, बंद गली संख्या 3 में जल निकासी का कार्य जारी।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  (USRLM) की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक विकास भवन के सभागार आयोजित की गई।