घर से नाराज होकर  हरियाणा से हरिद्वार भागकर आये 02 नाबालिग बच्चे हरियाणा पुलिस ने SSP हरिद्वार से किया संपर्क, SSP हरिद्वार ने पुरी नगर कोतवाली बच्चों को ढूंढने में लगायी

घर से नाराज होकर  हरियाणा से हरिद्वार भागकर आये 02 नाबालिग बच्चे

हरियाणा पुलिस ने SSP हरिद्वार से किया संपर्क, SSP हरिद्वार ने पुरी नगर कोतवाली बच्चों को ढूंढने में लगायी

गली गली घाट घाट घूमकर हरिद्वार पुलिस ने बच्चों को किया सकुशल बरामद

बच्चों की सकुशल मिलने की सूचना पर परिजन पहुँचे हरिद्वार,किया सुपुर्द

एसएसपी हरिद्वार  को सूचना मिली कि दो नाबालिग बालक अपने घर से हरियाणा (कुरुक्षेत्र) से भागकर हरिद्वार पहुँचे हैं और उनकी लोकेशन हरकी पैड़ी क्षेत्र में आ रही है। वह घर से नाराज होकर निकले हैं जिस करण घर वाले काफी परेशान हो रखे हैंl

सूचना की संवेदनशीलता को गंभीरता से लेते हुए SSP हरिद्वार द्वारा एसएचओ कोतवाली नगर को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान मै बच्चों की तलाश हेतु टीमें बनाकर लगाने हेतु निर्देशित किया।

 जिस पर पुलिस द्वारा हरकी पैड़ी क्षेत्र के सभी घाटों पर सघन चेकिंग की गई। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से cctv पर भी सर्च अभियान चलाया गया जिस पर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों नाबालिग बालकों को हर की पैड़ी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर कोतवाली लाया।

प्राथमिक पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बच्चों को पढ़ाई -लिखाई के लिए परिजन द्वारा डाटा गया था साथ ही बच्चों द्वारा मोटरसाइकिल की माँग पूरी न होने के कारण नाराज होकर हरिद्वार चले आये थे।

 पुलिस द्वारा परिजनों को हरियाणा से बुलाकर दोनों नाबालिगों को उनके परिजन के सुपुर्द किया गया। 

परिजनों ने अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर SSP हरिद्वार व हरिद्वार पुलिस की त्वरित रिस्पांस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

अपील

 एसएसपी हरिद्वार की सभी माता-पिता/अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और समय-समय पर उनके व्यवहार व आवश्यकताओं पर संवाद करें, पढ़ाई के लिए अधिक प्रेशर ना करें  ताकि ऐसे कदम उठाने से रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं