जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में ड्रैनेज मास्टर प्लान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में संपन्न हुई। 

 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में ड्रैनेज मास्टर प्लान के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय सभागार में संपन्न हुई। 

जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि भगत सिंह व चंद्राचार्य चौक पर जल भराव से निजात हेतु डीपीआर शासन में भेजना सुनिश्चित करें ताकि कुंभ से पहले कार्य पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने जल संरक्षण हेतु भेल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चंद्राचार्य एवम् भगत चौक तक आने वाले पानी को तालाब के माध्यम से संरक्षित किया जाए ताकि चौक तक पानी कम से कम पहुंचे। उन्होंने बड़े तालाब हेतु भूमि चिन्हित करने के निर्देश भेल के अधिकारियों को तथा मिट्टी खोदने एवम् तालाब बनाने की व्यवस्था करने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि तालाब निर्माण में मिट्टी की खुदाई कर साइड में ही लगाया जाए ताकि तालाब को मजबूती मिले। उन्होंने भेल क्षेत्र में कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश नगर प्रशासक भेल को दिए। उन्होंने चंडी देवी पैदल मार्ग की डीपीआर डीएफओ कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता लोनिवि को दिए। उन्होंने मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग मरम्मत एवम् ट्रीटमेंट से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारियों को दिए। 

बैठक में अधिशासी अभियंता सिंचाई ओम जी गुप्ता ने जल निकासी हेतु तैयार डीपीआर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिशासी अभियंता पेयजल निगम आरके गुप्ता ने कुंभ व कांवड़ मेला क्षेत्र में पेयजल से संबंधित डीपीआर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इ

स दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे, मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार,अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता , प्रोजेक्ट मैनेजर पेयजल निगम (गंगा)मीनाक्षी मित्तल, विपुल कुमार चौहान, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम आर के गुप्ता,नगर प्रशासक भेल संजय पंवार, अधिशासी अभियंता हरीश बंसल,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं