फोरेस केम.प्रा.लि. द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र अलीपुर में सीएसआर मद से किये गये कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, कम्पनी के एमडी विकास गर्ग, डायरेक्टर सोनिया गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। 

फोरेस केम.प्रा.लि. द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र अलीपुर में सीएसआर मद से किये गये कार्यों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, कम्पनी के एमडी विकास गर्ग, डायरेक्टर सोनिया गर्ग द्वारा संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। 

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था को उच्च पायदान पर रखते हुए प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए विद्यालय सुन्दर व फ्रेण्डली माहौल मिलेगा तो निश्चित ही बच्चों की उपस्थित बढ़ेगी, जिससे बच्चों में ज्ञान और समझ, आत्म विश्वास व अच्छे संस्कारों में वृद्धि होगी जिससे बच्चों का व्यक्तित्व विकास होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से क्षेत्रीय जनता का ध्यान विद्यालय की ओर आकर्षित होगा, जिससे अभिभावकों व क्षेत्रीय जनता में भी विद्यालय के पठन-पाठन एवं विभिन्न गतिविधियों को जानने की जिज्ञासा उत्पन्न होगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अभिभावक विद्यालयों को नियमति भ्रमण करें और अभिभावक संघ की मीटिंग में प्रतिभाग करें ताकि बच्चों के लिए शिक्षा व्यवस्था को बेहतर से बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने उपलब्ध उपकरणों, कम्प्यूटर्स आदि संसाधनों का बच्चों के हित में सही से उपयोग करने, बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के निर्देश शिक्षकों को दिये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने कहा कि उनकी प्रारम्भिक शिक्षा अर्थात कक्षा 1 से 5 तक की शिक्षा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में ही हुई है। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी हो रही है कि विद्यालय को सुन्दर, आकर्षक व कम्प्यूटर आदि से सुसज्जित करते हुए स्कूल को बहुत अच्छा बनाया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की स्मृति पर सबसे ज्यादा असर प्राथमिक शिक्षा का पड़ता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सुविधाएं होनी चाहिए, ऐसे प्रयास होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राउंड लेवल पर सुविधा से लाभ होता है, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम होते रहना चाहिए। 

मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने कहा कि विद्यालय का अच्छा वातावरण होगा तभी अच्छी शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि कम्पनी ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, कंपनी ने विद्यालय को अच्छा लुक, वातावरण दिया है, विभागीय प्रयास किया है, पीटीआर अनुपात के अनुसार विद्यालय में शिक्षक ज्यादा हैं। उन्होंने कहा कि रेनोवेशन के बाद बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है जिससे शिक्षा गुणवत्ता के सुधार होगा, बच्चे पारंगत होंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे प्रारंभिक ज्ञान में पारंगत होंगे तो बच्चों का भविष्य उज्जवल होगा। 

कम्पनी के एमडी विकास गर्ग तथा डायरेक्टर सोनिया गर्ग ने कम्पनी द्वारा उत्पादित विभिन्न उत्पादों, उत्पादों के महत्व, आत्म निर्भर भारत के सपने में कम्पनी के महत्वपूर्ण योगदान, उत्तराखण्ड की जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कम्पनी द्वारा शिक्षा, चिकित्सा सहित सामाजिक क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्कूल ऐसा हो कि बच्चों का आने का मन करे, इसलिए प्राइमरी को अपनाया, प्रायमरी बच्चों की नींव है, जितनी अच्छी नींव होगी उतना अच्छा भविष्य होगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय को मेनटेन करने के लिए हर साल खर्च करेंगे, समय समय पर मेंटिनेंस टीम विजिट करती रहेगी। 

इस दौरान एमडी फोरेस स्पेशली केम प्राइवेट लिमिटेड विकास गर्ग, डायरेक्टर सोनिया गर्ग,मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, प्रधानाचार्य नीरज चौहान सहित विद्यार्थी, अभिभावक आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं