किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। किशोरी को आरोपी द्वारा मुम्बई, सूरत (गुजरात) में ले जाया गया उसके बाद हरिद्वार छोड़ दिया गया

किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।

किशोरी को आरोपी द्वारा मुम्बई, सूरत (गुजरात) में ले जाया गया उसके बाद हरिद्वार छोड़ दिया गया

वादी , निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री उम्र 15 वर्ष) के घर से बिना बताये चले जाने के संबंध में तहरीर दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रकरण किशोरी के मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह को निर्देशित किया गया जिस पर उप निरीक्षक ललिता चुफाल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया।
मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी अमन पुत्र सतपाल को रेगुलेटर पुल के पास से हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया किशोरी को बहला-फुसलाकर हरिद्वार से मुंबई ले गया था। बाद में सूरत (गुजरात) से वापस लौटने के बाद किशोरी को हरिद्वार छोड़कर स्वयं मुजफ्फरनगर चला गया था।

मामले में धारा 64(1) एवं 3(क)/4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी की गई है। आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त
अमन पुत्र सतपाल निवासी बागोवली, थाना नई मंडी, जिला मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)

पुलिस टीम
1. उप निरीक्षक ललिता चुफाल
2. कांस्टेबल खजान चौहान
3. कांस्टेबल अनिल चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
ई-रिक्शा एवं तिपहिया वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान,179 वाहनों के चालान एवं 21 वाहन किये सीज।
0 Minutes
Uncategorized
पत्रकार कल्याण कोष से मृतक पत्रकार के आश्रित को 5 लाख के आर्थिक सहायता का चेक किया प्रदान। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पत्रकार कल्याण कोष से उपलब्ध कराई गई आर्थिक सहायता।
0 Minutes
Uncategorized
जिपं, ब्लॉक, समितियों के बाद अब बैंक का निर्विरोध चुनाव, जनता की जीत: स्वामी यतीश्वरानंद  जिला सहकारी बैंक के नवनिर्वाचित बोर्ड के चेयरमैन के साथ सभी डायरेक्टरों का हुआ भव्य स्वागत।
0 Minutes
Uncategorized
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव।