रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राजकीय मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर (हरिद्वार) को पीपीपी मोड में न देकर इसका संचालन राज्य सरकार द्वारा ही किए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस आशय का पत्र दिया।  उक्त मांग पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने भी सहमति दी है।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राजकीय मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर (हरिद्वार) को पीपीपी मोड में न देकर इसका संचालन राज्य सरकार द्वारा ही किए जाने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस आशय का पत्र दिया। 

उक्त मांग पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने भी सहमति दी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हरिद्वार में केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया गया है। नगर निगम की ओर से मेडिकल कॉलेज के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराई गई है। राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में देने की चर्चा आमजन के बीच विभिन्न माध्यमों से पहुंच रही है। जिसका स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित आम जनमानस भी विरोध कर रहा है। मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में देने से जहां एक और एमबीबीएस करने वाले उत्तराखंड के छात्रों को भारी फीस चुकानी होगी वहीं आमजन को भी स्वास्थ्य सुविधा महंगी पड़ेगी। आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में न देकर इसका संचालन राज्य सरकार द्वारा ही किया जाना जनहित में होगा।

मुख्यमंत्री ने पूरे विषय को गंभीरता से लेते हुए सकारात्मक भाव से आश्वासन दिया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रकरण पर सकारात्मक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अभी तक राजकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड में देने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

रानीपुर विधायक आदेश चौहान और हरिद्वार मेयर किरण जैसल ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन पर उनको धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई 161.96 करोड़ रुपये की सम्मान निधि
0 Minutes
Uncategorized
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन व्यवस्थाओं के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीयो को किया  नियुक्त
0 Minutes
Uncategorized
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी धर्मपत्नी  गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ का पर्व इस मौके पर प्रदेशवासियों को दी करवाचौथ की शुभकामनाएं