अपर आयुक्त के निर्देशानुसार  रुड़की-भगवानपुर क्षेत्र में स्थित औषधि निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया।

अपर आयुक्त के निर्देशानुसार  रुड़की-भगवानपुर क्षेत्र में स्थित औषधि निर्माण इकाइयों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान Hiral Labs Pvt. Ltd., जो कि WHO-GMP प्रमाणित एवं रुड़की की पहली ऐसी कंपनी है जहाँ इंजेक्टेबल एंटी-कैंसर दवाओं का निर्माण होता है और भविष्य में जिनका निर्यात विभिन्न देशों में किया जाना प्रस्तावित है, का भी निरीक्षण किया गया। राज्य में जहाँ एक ओर उच्च स्तरीय दवा निर्माण कंपनियाँ स्थापित हैं, वहीं कुछ कंपनियाँ ऐसी भी पाई गईं जो औषधि निर्माण लाइसेंस प्राप्त करने के उपरांत GMP नियमों की अनदेखी कर निम्न स्तर की दवाएँ केवल अपने आर्थिक लाभ हेतु तैयार कर रही हैं।

ऐसी कंपनियों के विरुद्ध विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज टीम द्वारा भगवानपुर क्षेत्र की अन्य औषधि निर्माण इकाइयों का भी औचक निरीक्षण किया गया, जिनमें से दो कंपनियों के उत्पादन कार्य को बंद करने हेतु संस्तुति की गई। यह संस्तुति इस आधार पर की गई कि वे कंपनियाँ सभी नियमों को दरकिनार कर औषधियों का निर्माण कर रही थीं। निर्देशित किया गया कि आवश्यक कमियों को पूर्ण करने के पश्चात ही निर्माण कार्य प्रारंभ करने की अनुमति दी जाएगी।

विभाग की टीम द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि CDSCO एवं राज्य औषधि नियंत्रण विभाग की टीमें निरंतर निरीक्षण कर रही हैं तथा बहुत शीघ्र ही समस्त कंपनियों में संशोधित GMP लागू होने की पूर्ण संभावना है। संशोधित GMP का पालन न करने वाली कंपनियों के विरुद्ध उनके लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की जाएगी।

निरीक्षण दल

 सुधीर कुमार, ADC गढ़वाल मंडल

श्रीमती अनीता भारती, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, हरिद्वार

हरीश सिंह, औषधि निरीक्षक, हरिद्वार

सुश्री मेघा, औषधि निरीक्षक, हरिद्वार

ऋषभ धामा, औषधि निरीक्षक, टिहरी

सुश्री पूजा रानी, औषधि निरीक्षक, बागेश्वर

सुश्री पूजा जोशी, औषधि निरीक्षक, अल्मोड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
ड्यूटी के दौरान मुस्तैद दिखे कांवड़ मेले में नियुक्त पुलिस के जवान। यात्रियों का बैग लेकर भाग रहे 03 युवकों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। कब्जे से यात्रियों के 04 मोबाइल व बैग बरामद,सिटी कोतवाली मे किया दाखिल।
0 Minutes
Haridwar
सभी मदरसों की अनिवार्य रूप से हो मान्यता अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण डॉ. सुरजीत सिंह गांधी। जिला कार्यालय सभागार में शिक्षा विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं मदरसा संचालकों के साथ मान्यता के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।
0 Minutes
Haridwar
कप्तान नवनीत सिंह की प्रभावी लीडरशिप में मर्डर केस में बहादराबाद पुलिस की बड़ी सफलता। ब्लाइंड सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा, मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। प्रेम प्रसंग, ब्लैकमेल और आपसी विवाद बना हत्या की वजह।