खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई। छापेमारी कार्रवाई में 15 खाद्य नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजें  गए।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई।

छापेमारी कार्रवाई में 15 खाद्य नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजें  गए।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय तथा जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन एवं कृष्ण जन्माष्टमी पर्व को ध्यान में रखते हुये आज जनपद हरिद्वार के विभिन्न जगहों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तीन टीमों द्वारा मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंटों एवं डेयरी दुकानों का निरीक्षण किया गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन द्वारा डेसो  चौक, सिडकुल एवं शिवालिक नगर क्षेत्रों में स्थित मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। रक्षाबंधन पर्व पर सबसे ज्यादा बिकने वाली मिठाईयों के कुल 06 नमूने प्रयोगशाला जाँच हेतु लिये गये जिसमें बंगाली रसगुल्ला – 01 नमूना, घेवर सादा का – 01 नमूना, मलाई घेवर का – 01 नमूना, गुलाब जामुन – 01 नमूना तथा सफेद रसगुल्ला – 02 नमूना शामिल हैं। रिटेलर एवं रेस्टोरेंट के लिये  गये फूड लाइसेंस पर मिठाईयों का निर्माण व बिक्री करने, निर्माण स्थल पर खाद्य पदार्थों को सीधे जमीन पर संग्रह करने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाये जाने पर 03 मिठाई निर्माताओं एवं विक्रेताओं – बीकानेर मिष्ठान भंडार, डेसो चौक, राजस्थान बीकानेर मिष्ठान भंडार सिडकुल तथा बीकानेर मिष्ठान भंडार सुभाषनगर को नोटिस जारी किया गया है।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेन्द्र पाण्डेय द्वारा रुड़की स्थित मिठाई दुकानों एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। प्रयोगशाला जाँच हेतु मिठाईयों के 02 नमूने तथा एनालॉग पनीर की जाँच हेतु पनीर का 01 नमूना लिया गया। मौके पर अनिवार्य दस्तावेज प्रस्तुत न करने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक न पाये जाने पर 03 खाद्य कारोबार कर्ताओं को नोटिस जारी किया गया।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा द्वारा कनखल, जगजीतपुर, रानीपुर मोड़ स्थित मिठाई दुकानों, रिटेल मार्ट एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। कनखल स्थित एक पनीर थोक विक्रेता से पनीर का एक नमूना, जगजीतपुर स्थित डेयरी से खुला दूध का एक नमूना तथा मिठाई दुकान से मावा का एक नमूना प्रयोगशाला जाँच हेतु लिया गया। रानीपुर मोड़ स्थित पिज्जा हट से खाद्य तेल का एक नमूना जाँच हेतु लिया गया।जगजीतपुर स्थित एक मिठाई दुकान, बिना फूड लाइसेंस के संचालित पायी गयी तथा अस्वास्थ्यकर दशाओं में मिठाईयों एवं चटनी का संग्रह करने के कारण न्यायालय में वाद दायर करने की संस्तुति की गयी तथा 10 kg मिठाईयों एवं चटनी को मौके पर नष्ट कराया गया।

जगजीतपुर स्थित एक मार्ट के विरुद्ध, बिना फूड लाइसेंस के मार्ट का संचालन करने तथा एक्सपायर्ड हो चुके खाद्य पदार्थों का विक्रय करने पर चालानी कार्यवाही की संस्तुति की गयी है। रानीपुर मोड़ स्थित 5 स्टार मिठाई दुकान से काजू कतली एवं मलाई बर्फी के 02 नमूने प्रयोगशाला जाँच हेतु लिये गये। इस प्रकार आज जनपद हरिद्वार में मिठाई सहित कुल 15 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जाँच हेतु भेजे गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निरन्तर की जा रही है छापेमारी की कार्रवाई। छापेमारी कार्रवाई में 15 खाद्य नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजें  गए।
0 Minutes
Uncategorized
धोखे से एटीम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के आरोप में दो आराेपियों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार। पूर्व में आरोपित शाहनूर एनडीपीएस के मामले में व शफीक चोरी के मामले में जा चुका है जेल। आरोपितों के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में किया गया अभियोग पंजीकृत।
0 Minutes
Uncategorized
कप्तान नवनीत सिंह का टीम लीडर इम्पैक्ट, चंद घंटो के भीतर हुआ डबल मर्डर का किया सफल खुलासा। हरिद्वार पुलिस ने सगे भाई को दबोचा, गोलियां बरसाकर दोनो बहनों को उतारा  मौत के घाट। गोलीबारी में हत्यारोपी का जीजा भी गोली लगने से गंभीर रूप से हुआ  घायल चल रहा उपचार।
0 Minutes
Uncategorized
लूट की घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया सफल खुलासा। कड़ी पड़ताल और मशक्कत के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर लुटेरे। लूटे गए चांदी के सिक्के, मूर्ति, एप्पल फोन आदि समान व घटना में प्रयुक्त कैंची, मोटरसाइकिल बरामद।