हेयर सेलून में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा।
दो आरोपी अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
डाडा जलालपूर निवासी मिन्टू द्वारा कोतवाली भगवानपुर में तहरीर तहरीर दी गई कि अज्ञात चोरो ने रात में उसकी हेयर सेलून का शटर तोडकर एक एल0ई0डी फोक्स कम्पनी 42 ईंच, एक गैस सेल्डर 15 kg भारत कम्पनी, एक चेन चांदी, दो अंगुठी चांदी की, एक स्मार्ट घडी फायर बोल्ट कम्पनी और 15000/- रुपये चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर कोतवाली भगवानपुर पर मु0अ0सं0 358/26 धारा 305(क),331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात अभि0 के विरूद्व पंजीकृत किया गया।
प्रकरण के खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने वर्दी एवं सादे वस्त्रो में घटनास्थल के आसपास व आने-जाने वाले रास्तों से डिजिटल सबूत जुटाने के साथ-साथ पूर्व में जेल से छूटे अपराधियो से पूछताछ की गई। थाना क्षेत्र में मुखबिर मामूर किये गये। परिणाम स्वरूप 24 घण्टे के अंदर पुलिस टीम ने श्रवण एवं विवेक को सैलून से चोरी किए गए शत प्रतिशत सामान के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- श्रवण पुत्र राजकुमार निवासी रायपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
2- विवेक पुत्र मदनपाल निवासी रायपुर थाना भगवानपुर जिला हरिद्वार
बरामद सामान
1-एल0ई0डी0फॉक्स स्काई कंपनी 42 इंच व
2-गैस सिलेंडर भारत कंपनी
3-चेन चांदी, 01 अंगूठी चाँदी,01 स्मार्ट घड़ी
पुलिस टीम
1- उ0नि0 संजीव चौहान
2- है0कानि0 गीतम सिंह
3-है0कानि0 संजीव यादव
हेयर सेलून में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर किया खुलासा। दो आरोपी अभियुक्तों को हरिद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार।
