अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

बहादराबाद पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी संगीन वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार रात चेतक पुलिसकर्मी गश्त करते हुए नहर पटरी स्थित यूकेलिप्टिस पेड़ के पास पहुंचे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विजय कुमार (23) पुत्र प्रदीप सिंह, निवासी हेतमपुर अन्नेकी, थाना सिडकुल, हरिद्वार को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बहादराबाद में मु0अ0सं0 296/26, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज, कांस्टेबल अवनेश राणा और होमगार्ड अमरीष कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
0 Minutes
Uncategorized
पिरान कलियर उर्स मेले के दौरान दरगाह परिसर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस ने की कार्यवाही। पुलिस ने 06 हुड़दंगियों को हिरासत में, लेकर शांति भंग में काटा चालान।
0 Minutes
Uncategorized
अपने खास दोस्तों ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट  हरिद्वार पुलिस ने किया मामले का सफल खुलासा। दो हत्यारोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल बरामद। शराब के नशे में हुआ विवाद, पैसों के लेनदेन और शराब पीते हुए की वीडियो बनाने से हुए नाराज, उसी का बदला लेने के लिए उतारा मौत के घाट। मृतक के शव को रजवाहे में फेक दोनों आरोपी मोटर साइकिल ले मौके से हो गए थे फरार।
0 Minutes
Uncategorized
ढंडेरा में हुए हत्याकांड में शामिल चौथे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।  तीन को पहले ही गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल।