अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद

अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में

ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन

गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद

सब्जी / दूध / राशन वालों से सामान लेकर पैसे मांगने पर देता है जान से मारने की धमकी

ई-रिक्शा/ टैम्पो चालकों, फड/ ठेली / स्टेण्ड वालों से शराब पीने के लिये अवैध रूप से मांगता है पैसे

उगाही के लिए छोटे दुकानदारों से गाली गलौच व मारपीट के लगते रहते हैं आरोप

आदतों से परेशान आरोपी एक माह मे कम से कम 03 बार शांतिभंग में जाता है जेल, जमानत मिलने पर फिर करता है अपराधिक कृत

 वादी देवनन्द मण्डल व आनन्द कुमार निवासी रविदास बस्ती द्वारा तहरीर दी कि मौहल्ला रविदास बस्ती मे रहने वाले H.S. अमित कटारिया पर आये दिन सामान लेने और पैसे मांगने पर चाकू दिखा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। पीड़ित पक्ष ने ये भी बताया कि आरोपी खुलेआम बताता है कि उसने 03 क़त्ल किये है लेकिन कोई कुछ नही बिगाड सकता। शराब पीने के लिये अवैध पैंसों की मांग कर लोगों मे डर का माहोल बनाने के भी आरोप लगाए। 

आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस द्वारा न्यायालय पेश किया गया था लेकिन जमानत पर छूटने पर वह दोबारा वही अपराधिक कृत्य करने लगा। 

प्राप्त शिकायत पर कोतवाली कनखल पर क्रमशः मु0अ0स0 412/26 व मु0अ0स0 413/26 पंजीकृत किये गये। 

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना कनखल पुलिस ने आरोपित को उसके घर पर दबिश देकर हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

अमित कटारिया पुत्र हुकम चन्द निवासी रविदास बस्ती थाना कोतवाली कनखल हरिद्वार

पुलिस टीम

1- व0उ0नि0 अनुज सिंह 

2- उ0नि0 प्रकाश चन्द्र 

3- उ0नि0 धनराम शर्मा 

4- का0 विशन चौहान 

5- का0जितेन्द्र राणा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
अवैध वसूली कर जान से मारने की धमकी देने वाला आया गिरफ्त में ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक तत्व पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन गिरफ्त में आया हिस्ट्रीशीटर 03 हत्या के मामलों में है आरोपी, कुल 22 मुकदमों में है नामजद
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग से भराड़ीसैंण चमोली जाते समय रुद्रप्रयाग बाईपास परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन नए पुल एवं सुरंग का स्थलीय निरीक्षण किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
0 Minutes
Uncategorized
लग्जरी बसों पर चौथे दिन भी कार्रवाई जारी 35 चालान, 03 बसें सीज तकनीकी जाँच पर विशेष जोर, यात्री सुरक्षा को लेकर बस संचालकों को सख्त संदेश