पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर

पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई।

फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर

सतीघाट पर हुई घटना में वादी का पुत्र बाल-बाल बचा, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली कनखल पुलिस ने सतीघाट पर हुए विवाद के दौरान युवक पर तमंचे से फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।

रात्रि को कोतवाली कनखल क्षेत्रांतर्गत सतीघाट पर कुछ युवकों के बीच सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने वादी के पुत्र के साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि युवक इस हमले में बाल-बाल बच गया।

वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली कनखल में मु0अ0 दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कनखल द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को दबोच लिया। हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द आवश्यक वैधानिक की जा रही है।

प्रकरण अन्य शेष आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. आर्यन राजपूत पुत्र रूपचन्द्र, निवासी लोधामंडी, राजघाट, कोतवाली कनखल, हरिद्वार

2. गौतम सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, हरिद्वार

3. मनीष कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी कमल बस्ती, बैरागी कैंप, कोतवाली कनखल, हरिद्वार

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत

2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनुज सिंह

3. उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता

4. उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र

5. कांस्टेबल प्रलव चौहान

6. कांस्टेबल सुनील कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
पिल्ला गैंग पर ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई। फायरिंग एवं हत्या के प्रयास के मामले में 03 आरोपी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार। सोशल मीडिया पर कमेंटबाजी को लेकर हुआ विवाद, युवक पर तमंचे से किया था फायर
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने अधिकारियों के साथ पंतद्वीप,रोड़ी-बेलवाला और चंडी चौक क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण।
1 Minute
Uncategorized
राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के थानो स्थित लेखक गांव में अन्तर्राष्ट्रीय महोत्सव-2026 के समापन समारोह में हुए सम्मिलित।