किशोरी के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्यवाही।

किशोरी के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्यवाही।

पीड़िता की माता द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के आधार पर आरोपी पिता के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।

बहादराबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर आरोपी पिता को हिरासत मे लिया

कोतवाली बहादराबाद में एक महिला द्वारा अपने पति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका पति पिछले लगभग एक वर्ष से अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करता आ रहा है। इसके अतिरिक्त आरोपी महिला एवं उसके बच्चों के साथ आए दिन गाली-गलौज तथा मारपीट भी करता है।

महिला द्वारा बताया गया कि आरोपी को कई बार समझाने तथा उसकी हरकतों का विरोध करने के बावजूद वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। आरोपी की इन हरकतों के कारण नाबालिग बालिका भय एवं मानसिक पीड़ा में रहने लगी।

प्रकरण की गंभीरता एवं नाबालिग बालिका की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा प्राप्त शिकायत के आधार पर आरोपी पति  के विरुद्ध मु0अ0सं0 398/26 धारा 75(2), 115(2), 352 बीएनएस एवं धारा 7/8, 9(l)(n)/10 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए विवेचक मय पुलिस टीम के आरोपी की गिरफ्तारी हेतु उसके किराये के मकान पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को आरोपी घर पर ही मौजूद मिला, जिसे उसके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया। विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

पुलिस टीम

1. उ0नि0 ज्योति नेगी

2. कानि0 अरुण चमोली

3. कानि0 बलवन्त सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कुल सचिव से मार पीट / हत्या के प्रयास मामले मे 03 गिरफ्तार
0 Minutes
Uncategorized
किशोरी के साथ अश्लील एवं आपत्तिजनक हरकतें करने वाले आरोपी पिता के विरुद्ध बहादराबाद पुलिस की कार्यवाही।
0 Minutes
Uncategorized
पीड़ित महिला सुमैय्या ने ससुराल पक्ष पर लगाया मारपीट का आरोप। उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिला सहारनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कराया मुकदमा दर्ज। 
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड ब्लॉक प्रमुख संगठन द्वारा आयोजित प्रमुख संगठन सम्मेलन-2026 में प्रदेशभर से आए सम्मानित ब्लॉक प्रमुखों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ आत्मीय संवाद किया।