धनतेरस/दीपावली पर हरिद्वार पुलिस ने लौटाई 82 लोगों के चेहरों की मुस्कान।

धनतेरस/दीपावली पर हरिद्वार पुलिस ने लौटाई 82 लोगों के चेहरों की मुस्कान।

कोतवाली कनखल द्वारा CEIR पोर्टल एवं सर्विलांस की मदद से 82 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को किए सुपुर्द।

बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत ₹12 लाख 30 हजार

वर्ष 2026 में अब तक 268 मोबाइल फोन बरामद, कुल कीमत लगभग ₹40 लाख 20 हजार

मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोगों को कनखल पुलिस ने दिया भरोसा, मोबाइल वापस पाकर लोगों ने जताया आभार।

कोतवाली कनखल में पुलिस अधीक्षक नगर की उपस्थिति में कनखल पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल एवं सर्विलांस की सहायता से बरामद किए गए 82 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किए गए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लगभग ₹12 लाख 30 हजार है।

मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। कई मोबाइल स्वामियों ने बताया कि उन्होंने अपने खोए हुए मोबाइल फोन मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी, लेकिन कनखल पुलिस के प्रयासों से उन्हें उनके मोबाइल वापस मिल सके।

उल्लेखनीय है कि कनखल पुलिस द्वारा वर्ष 2026 में अब तक कुल 268 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹40 लाख 20 हजार है।

मोबाइल फोन वापस मिलने पर सभी स्वामियों ने कनखल पुलिस की कार्यशैली एवं सराहनीय प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम

1. देवेन्द्र सिंह रावत (प्रभारी निरीक्षक)

2. व0उ0नि0 अनुज सिंह

3. अ0उ0नि0 मुन्ना नेगी

4. हे0का0 नीरज रावत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
सीएचसी बहादराबाद में अल्ट्रासाउंड सेवाएं शुरू, सप्ताह में दो दिन गर्भवती महिलाओं को मिलेगी सुविधा। अप्रैल से अक्टूबर तक 38,263 लाभार्थियों को मिली स्वास्थ्य सेवाएं, अक्टूबर माह में कराए गए 52 प्रसव।
0 Minutes
Uncategorized
धनतेरस/दीपावली पर हरिद्वार पुलिस ने लौटाई 82 लोगों के चेहरों की मुस्कान।
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों पर प्रदेशवासियों एवं जनपद हरिद्वार वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।