सेक्टर-1 बी0एच0ई0एल0 स्थित एक घर व दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने 24 घण्टे में ही 02 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार
आरोपियो के कब्जे से चोरी किये गये जेवरात व दुकान से चोरी किये गये 02 पेटी तिल का तेल बरामद किये
कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सेक्टर-1 बी0एच0ई0एल0 स्थित वादिया महिला नि0 बीएचईएल रानीपुर के घर से रात्रि को अज्ञात चोरो द्वारा घर का ताला तोडकर आलमारी से कान के झुमके, सोने की अंगूठी, 02 जोडी चाँदी के बिछुये, हाथ की घडी, टी-शर्ट आदि चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीपुर पर मु0अ0 अभियोग दर्ज किया गया।
सेक्टर-1 बी0एच0ई0एल0 स्थित वादी वीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र चित्रागंद नि0 सेक्टर-1 बी0एच0ई0एल0 रानीपुर हरिद्वार की दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा दुकान का गेट तोडकर दुकान से 02 पेटी तिल का तेल चोरी कर ले जाने व सामान क्षतिग्रस्त करने के सम्बन्ध में कोतवाली रानीपुर में मु0अ0अभियोग दर्ज किया गया ।
एक ही रात को हुई लगातार दो घटनाओ के तत्काल अनावरण एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में टीम गठित करते हुए सीआईयू हरिद्वार को टैक्निकल सपोर्ट एवं फैक्टर लीड देने के निर्देश दिए ।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थलों का मौका मुआयना करते हुए संदिग्ध गतिविधियों का ग्राफ तैयार किया व आसपास रह रहे/काम कर रहे लोगों से पूछताछ करते हुए महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए, एवं विभिन्न सीसीटीवी कैमरो का अध्ययन किया गया, एवं 24 घण्टे के भीतर ही रात्रि को मुखबिर की सूचना पर दौराने चैकिंग सेक्टर 01 आर्य समाज मन्दिर के पास से दो शातिर चोरो 1- संदीप पुत्र मदन निवासी भभूतावाला बाग़ निकट शिवलोक कालोनी थाना रानीपुर व 2- सुदीप पुत्र प्रदीप निवासी वाटर वर्कर कालोनी निकट शिवलोक कालोनी थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार को धर दबोचकर आरोपियो के कब्जे से मु0अ0सं0 411/26 से सम्बन्धित 01 जोडी कान के झुमके, एक अंगूठी, दो जोडी बिछुवे, व दो हाथ की घडी एवं मु0अ0सं0 412/26 से सम्बन्धित 02 पेटी तिल का तेल कुल 36 बोतल की बरामदगी की गई ।
पकडे गये दोनो आरोपियो ने बताया कि रात्रि को हम दोनो ने सेक्टर-1 में एक घर का ताला तोडकर अन्दर घुसे तो वहां पर घर के लोग अलग कमरे में सो रहे थे, तो हमने मौका देखकर वहां अलमारी खोल दी वहां से हमें 01 जोडी कान के झुमके, एक अंगूठी, दो जोडी बिछुवे, व दो हाथ घडी चोरी किया था जो हमने आपस में बांट लिया था।
एवं उसके बाद वहीं पास में एक दुकान का गेट तोडकर अन्दर घुसे तो वहां हमें पैसे नही मिले तो हमने वहां से 02 पेटी तेल चोरी कर लिया था, जिसे हमने झाडियों में छुपा दिया था, और आज तेल की पेटी लेने यहां आये थे तथा जेवर व तेल की पेटी बेचकर यहां से कहीं ओर जाने वाले थे ।
हरिद्वार पुलिस ने दोनो आरोपियो के विरूद्ध सुसंगत धाराओ की वृद्धि की गई एवं आरोपियो के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- संदीप पुत्र मदन निवासी भभूतावाला बाग़ निकट शिवलोक कालोनी थाना रानीपुर।
2.सुदीप पुत्र प्रदीप निवासी वाटर वर्क्स कालोनी निकट शिवलोक कालोनी रानीपुर हरिद्वार।
बरामदगी
1- एक जोडी कान के झुमके,
2- एक अंगूठी,
3- दो जोडी बिछुवे,
4- दो हाथ घडी (Fastrack व Factor)
5- दो पेटी तिल का तेल (कुल 36 बोतल)
पुलिस टीम
1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भण्डारी
2- उ0नि0 पुनीत दनोसी, चौकी प्रभारी सुमननगर
3- हे0का0 अमित चौधरी
4- का0 दिग्पाल सिंह
5- का0 विवेक गुसांई
6- का0 प्रेम दानू
7- का0 अमित राणा
सेक्टर-1 बी0एच0ई0एल0 स्थित एक घर व दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा हरिद्वार पुलिस ने 24 घण्टे में ही 02 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार
