नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज

नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज

सम्भागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि जिलाधिकारी  मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुश्री नेहा झा के नेतृत्व में परिवहन विभाग की टीमों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। बीएचईएल, सिडकुल, बहादराबाद एवं रोड़ी बेलवाला सहित विभिन्न क्षेत्रों में संचालित अभियान में विभिन्न अभियोगों में कुल 187 चालान किए गए तथा 7 वाहन सीज किए गए।

कार्रवाई में तेज गति से वाहन चलाने पर 68 चालान तथा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने सहित हेलमेट संबंधी उल्लंघनों पर 70 चालान किए गए। इसके अतिरिक्त बिना वैध परमिट संचालन, परमिट शर्तों के उल्लंघन, ओवरलोडिंग, अनधिकृत वाहन परिवर्तन, प्रदूषण मानकों के उल्लंघन तथा फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस एवं कर संबंधी अनियमितताओं पर भी कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान बसों, मालवाहक वाहनों, टैक्सी, ऑटो एवं दोपहिया वाहनों की जांच की गई। यात्री वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने तथा मालवाहक वाहनों में यात्रियों को ढोने जैसे उल्लंघनों पर भी चालान किए गए।

अभियान में सुश्री वरुणा सैनी ,  हरीश कुमार सती,  मुकेश भारती,  भारत भूषण,  अश्वनी कुमार एवं  रविंद्र पाल सैनी द्वारा भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने वाहन चालकों एवं संचालकों से अपील की है कि निर्धारित गति सीमा का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें तथा वाहन के आवश्यक प्रपत्र वैध रखें। सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यात्री परिवहन सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
नियमों के उल्लंघन पर परिवहन विभाग की सख्ती 187 चालान, 7 वाहन सीज
0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया। 
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन