कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।

कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह

स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग

योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।

स्वामी आर्यवेश के सान्निध्य में देशभर से जुटेंगे आर्यजन, आयोजन की तैयारियों के लिए विभिन्न समितियों का गठन

हरिद्वार। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं गुरुकुलीय शिक्षा के प्रबल समर्थक महात्मा स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान की शताब्दी के उपलक्ष्य में 19-20 दिसंबर 2026 को कांगड़ी गुरुकुल में दो दिवसीय ऐतिहासिक समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग केंद्र सरकार के सामने उठाने का निर्णय लिया।

क्रवार को आयोजन की तैयारियों को लेकर गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर में आर्य समाज उत्तराखंड के सक्रिय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक स्वामी आर्यवेश की अध्यक्षता में हुई। मुख्य वक्ता पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि गुरूकुलों को मजबूत करने की जरूरत है और उन्हें अन्य सरकारी संस्थानों की भांति सुविधाओं के साथ मजबूत किया जाए। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि इस ऐतिहासिक समारोह में केंद्र एवं प्रदेश सरकार के मंत्री भी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन मे स्वामी श्रद्धानंद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

स्वामी आर्यवेश ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद ने लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति का सशक्त विकल्प प्रस्तुत करते हुए गुरुकुलीय शिक्षा के माध्यम से राष्ट्रनिर्माण और चरित्र निर्माण का मार्ग दिखाया। उन्होंने स्वामी श्रद्धानंद के निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि ऐसे महान व्यक्ति को भारत रत्न देकर सम्मान बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि योगगुरु स्वामी रामदेव समारोह की अध्यक्षता करेंगे तथा सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश का विशेष सान्निध्य रहेगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को कार्यक्रम का मुख्य संयोजक बनाया गया। समारोह में आर्य समाज के संन्यासी, विद्वान, गुरुकुलों के आचार्य, भजनोंपदेशक, युवा सांगठनकर्ता, केंद्रीय एवं प्रदेश सरकार के मंत्रियों सहित देश के सभी प्रांतों से हजारों आर्यजन शामिल होंगे।

सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान भारत के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उनका जीवन राष्ट्रभक्ति, शिक्षा, सामाजिक सुधार और वैदिक संस्कृति के लिए समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा। कृष्ण मुनि ने इसे भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी बताया, जबकि शत्रुघ्न मौर्य ने कुमाऊं क्षेत्र से बड़ी संख्या में आर्यजनों के पहुंचने की बात कही। अंत में स्वामी विरक्तदेव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बैठक में आचार्य धनंजय, शत्रुघ्न मौर्य, मानपाल सिंह राठी, हाकम सिंह आर्य, तेलूराम आर्य, स्वामी मेधानंद, महात्मा कृष्ण मुनि, आचार्य सविता, स्वामी सुरेंद्रानंद, स्वामी विरक्तदेव, कामेंद्र आर्य, ओमप्रकाश मलिक, दिनेश आर्य, धर्मेंद्र आर्य, अवनीश आर्य और दीपक आर्य सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
कांगड़ी गुरुकुल में होगा स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार से उठाएंगे मांग योगगुरु स्वामी रामदेव करेंगे अध्यक्षता, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद मुख्य संयोजक नियुक्त।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रवासी उत्तराखंड दिवस के अवसर पर शासकीय आवास पर देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से पधारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहनों का स्वागत और अभिनन्दन किया। 
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ-2027 में अखाड़ों की भव्य पेशवाई बनेगी धार्मिक एवं सांस्कृतिक वैभव का प्रमुख आकर्षण कुंभ-2027: जूना अखाड़े की पेशवाई की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन और अखाड़े के बीच मंथन
0 Minutes
Uncategorized
कुंभ मेला 2027 मेलाधिकारी सोनिका, आईजी कुम्भ डॉ. योगेंद्र सिंह रावत और मंडलीय रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किया संयुक्त निरीक्षण।