मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा ऊधम सिंह नगर में पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित छठ महापर्व के पावन आयोजन में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर छठ पूजा घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण किया तथा भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य देकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। साथ ही, छठ व्रतियों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर सभी को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
छठ महापर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि अटूट आस्था, साधना और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का महापर्व है। व्रतियों की कठिन तपस्या और पूर्ण पवित्रता के साथ की जाने वाली आराधना मन को श्रद्धा और भक्ति से भर देती है। छठ महापर्व हमारी उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जो भौगोलिक दूरियों, भाषाओं और क्षेत्रीय विविधताओं से ऊपर उठकर पूरे समाज को आस्था, आत्मीयता और भाईचारे के एक सूत्र में बांधती है।
छठी मैया एवं भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्यता और समृद्धि का प्रकाश बना रहे तथा उत्तराखंड निरंतर प्रगति और खुशहाली के पथ पर अग्रसर रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा ऊधम सिंह नगर में पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित छठ महापर्व के पावन आयोजन में सम्मिलित हुए।


