मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।
इस अवसर पर गौचर एवं आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास हेतु महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।
गौचर मेला हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत, लोककला और स्थानीय उत्पादों का जीवंत उत्सव है। यह मेला स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, उद्यमियों एवं उत्पादकों को अपने हुनर और उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही, यह आदरणीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान को धरातल पर उतारने का एक सशक्त मंच भी है।
हमारी सरकार प्रदेश के पारंपरिक मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए उन्हें स्थानीय आजीविका, पर्यटन, व्यापार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री Bharat Singh Chaudhary विधायक Anil Nautiyal, Bhupal Ram Tamta, गौचर नगरपालिका के अध्यक्ष संदीप सिंह नेगी, भाजपा के जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह बड़थ्वाल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली में 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 का शुभारंभ कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।




