साईं बाबा मंदिर के दानपात्र में चोरी की घटना का लक्सर पुलिस ने किया खुलासा। दानपात्र से चोरी करने वाले 03 नशेडी चोर पुलिस ने दबोचे, कब्जे से चोरी के 4,850 रुपये नगद बरामद।

साईं बाबा मंदिर के दानपात्र में चोरी की घटना का लक्सर पुलिस ने किया खुलासा।

दानपात्र से चोरी करने वाले 03 नशेडी चोर पुलिस ने दबोचे, कब्जे से चोरी के 4,850 रुपये नगद बरामद।

हिरासत में लिये गये आरोपी नशे के आदी है

डिजिटल साक्ष्य व मैनुअल तरीक़े से पुलिस आरोपियों तक पहुँची, किया घटना का अनावरण।

अवनीश शर्मा, साईं मंदिर सोसायटी रोड लक्सर, हरिद्वार द्वारा कोतवाली लक्सर में तहरीर देकर अवगत कराया गया। कि साईं बाबा मंदिर के दानपात्र से अज्ञात चोरों द्वारा लगभग 10 से 12 हजार रुपये की धनराशि चोरी कर ली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर में मु0अ0सं0 1236/26, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लक्सर प्रवीण कोश्यारी द्वारा उच्चाधिकारियों के निर्देशन में उपनिरीक्षक समीप पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला तथा संदिग्धों पर लगातार निगरानी रखी गई। पुलिस टीम के अथक प्रयासों एवं चेकिंग के दौरान घटना में संलिप्त 03 आरोपियों को हिरासत में लिया गया उनके कब्जे से चोरी की गई धनराशि में से 4,850 रुपये नगद बरामद किए गए।

हिरासत में लिये गये आरोपियों के विरुध्द नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. खेमचंद उर्फ खेमा पुत्र देशराज, निवासी ढाढेकी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष

2. लोकेश पुत्र कंवरपाल, निवासी ढाढेकी, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार, उम्र 25

3. कृष्णा उर्फ गोलू पुत्र जसवीर, निवासी ढाढेकी, कोतवाली लक्सर

बरामदगी

चोरी के 4,850 रुपये नगद

पुलिस टीम

1. उ0नि0 समीप पाण्डेय

2. हे0का0 पंचम प्रकाश

3. हे0का0 अरविन्द

4. हे0का0 शमशेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
साईं बाबा मंदिर के दानपात्र में चोरी की घटना का लक्सर पुलिस ने किया खुलासा। दानपात्र से चोरी करने वाले 03 नशेडी चोर पुलिस ने दबोचे, कब्जे से चोरी के 4,850 रुपये नगद बरामद।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध असला सप्लाई करने वाले बदमाशों और बहादराबाद पुलिस की हुई मुठभेड़। में एक बदमाश के पैर में लगी गोली हुआ घायल को कराया अस्पताल में भर्ती इलाज
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा ऊधम सिंह नगर में पूर्वांचल सेवा समिति द्वारा आयोजित छठ महापर्व के पावन आयोजन में सम्मिलित हुए।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का दायरा धामी सरकार के कार्यकाल में तीन नए मेडिकल और तीन नर्सिंग कॉलेज शुरू, प्रदेश में एमबीबीएस की 1700 और नर्सिंग की 11,495 सीटें।