अवैध असला सप्लाई करने वाले बदमाशों और बहादराबाद पुलिस की हुई मुठभेड़।
में एक बदमाश के पैर में लगी गोली हुआ घायल को कराया अस्पताल में भर्ती इलाज
पुलिस की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने की जानलेवा फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में लगी गोली
मुठभेड़ के बाद 03 बदमाश पुलिस की गिरफ्त में, घायल बदमाश अस्पताल में भर्ती।
दो पिस्टल, जिंदा कारतूस एवं एक 315 बोर का तमंचा बरामद
एसएसपी हरिद्वार द्वारा अस्पताल पहुंचकर ली गई घटनाक्रम की जानकारी एवं अधीनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।
मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्रैंड लज्जा के पास कुछ बदमाश पिस्टल सप्लाई करने के लिए आने वाले हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर एंबुश लगाया गया।
इस दौरान पुलिस टीम ने मौके से बदमाश विशाल एवं भूपेंद्र को पकड़ लिया, जबकि तीसरा बदमाश मुकुल पुलिस को देखकर गन्ने के खेत की ओर भाग गया। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर बदमाश मुकुल ने पुलिस पार्टी पर जानलेवा फायरिंग कर दी।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें बदमाश मुकुल के पैर में गोली लग गई। घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
एसएसपी हरिद्वार द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचकर ली गई घटनाक्रम की जानकारी एवं अधीनस्थ अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
गिरफ्तार अभियुक्त बदमाश
1. विशाल पुत्र मगता उम्र 25 वर्ष, निवासी वाल्मीकि बस्ती, शिव मंदिर के पास, कोतवाली बहादराबाद, हरिद्वार
2. भूपेंद्र पुत्र विजय कुमार उम्र 23 वर्ष, निवासी मंसूरपुर झोरा, थाना मंसूरपुर, जनपद मुजफ्फरनगर
3. मुकुल पुत्र कन्हैया उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम बमोरी, पोस्ट बमोरी, थाना सरधना, जनपद मेरठ (घायल)
बरामदगी का विवरण
बदमाश मुकुल के कब्जे से 02 पिस्टल एवं जिंदा कारतूस बरामद।
बदमाश भूपेंद्र के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा बरामद।
पुलिस द्वारा बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। इनके आपराधिक इतिहास एवं अवैध हथियारों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध असला सप्लाई करने वाले बदमाशों और बहादराबाद पुलिस की हुई मुठभेड़। में एक बदमाश के पैर में लगी गोली हुआ घायल को कराया अस्पताल में भर्ती इलाज
