बहादराबाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ का आज एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने किया खुलासा।

बहादराबाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ का आज एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने किया खुलासा।

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ अवैध असलहा तस्कर, गिरोह का चौथा बदमाश  भी पुलिस गिरफ्त में

अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का बहादराबाद पुलिस ने किया भंडाफोड़

मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करने वाले बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

गिरोह के कब्जे से 05 अवैध पिस्टल .32 बोर, 01 तमंचा .315 बोर व 07 जिंदा कारतूस बरामद

दो मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी पुलिस ने किए बरामद

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बौंगला तिराहे पर की गई थी घेराबंदी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दिल्ली की ओर से कुछ व्यक्ति बौंगला तिराहे पर अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करने आने वाले हैं।

सूचना पर तत्काल पुलिस टीम गठित कर बौंगला तिराहे के आसपास घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद एक व्यक्ति पैदल तथा दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने दबिश देकर दो संदिग्धों को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि तीसरा संदिग्ध मुकुल पाल भागने लगा।

पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने पर संदिग्ध मुकुल पाल गन्ने के खेत में घुस गया और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण की चेतावनी दिए जाने के बावजूद संदिग्ध बदमाश ने दोबारा फायर किया।

पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ नियमानुसार जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में लेकर तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया।

पकड़े गए संदिग्धों की तलाशी एवं पूछताछ में मुकुल पाल के कब्जे से दो .32 बोर पिस्टल और एक मोबाइल फोन तथा भूपेन्द्र के कब्जे से एक .315 बोर तमंचा बरामद हुआ।

वहीं बदमाश विशाल कुमार की निशानदेही पर बौंगला गांव के पास पीठ बाजार के सामने आम के बाग में खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई दो .32 बोर पिस्टल और 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

रात्रि को ग्राम बडैड़ी फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग के दौरान एक अन्य संदिग्ध प्रशांत कुमार को हिरासत में लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक .32 बोर पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

इस प्रकार पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी में शामिल कुल 04 आरोपियों को हिरासत में लेते हुए हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

1. मुकुल पाल पुत्र कन्हैया, निवासी ग्राम बमौरी, थाना सरधना, जनपद मेरठ उम्र 25 वर्ष

2. भूपेन्द्र पुत्र विजय कुमार, निवासी ग्राम मंसूरपुर जोहरा, थाना मंसूरपुर, जनपद मुजफ्फरनगर उम्र 20 वर्ष

3. विशाल कुमार पुत्र मंगता, निवासी वाल्मीकि मंदिर के पास, कस्बा बहादराबाद, जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष

4. प्रशांत कुमार पुत्र निर्दोष कुमार, निवासी दादूपुर गोविंदपुर, कोतवाली रानीपुर, जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष

 बरामदगी

1. 05 अवैध पिस्टल .32 बोर

2. ⁠01 अवैध तमंचा .315 बोर

3. ⁠07 जिंदा कारतूस

4. ⁠01 स्प्लेण्डर प्लस मोटरसाइकिल (UP12CF8457)

5. ⁠01 बुलेट मोटरसाइकिल (UK08AU4581

6. ⁠03 मोबाइल फोन

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, कोतवाली बहादराबाद

2. व0उ0नि0 नितिन चौहान।

3. उ0नि0 विकास रावत।

4. उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज।

5. उ0नि0 अजय कुमार।

6. हे0का0 राजवर्धन।

7. का0 अवनेश राणा।

8. का0 हिमांशु पंत।

9. का0 पंकज बिष्ट।

10. हे0का0 सुधाकर।

11. का0 विकास थापा।

12. का0 शाह आलम।

13. होमगार्ड अभिषेक चौधरी

सीआईयू टीम रुड़की

1. उ0नि0 संजय पुनिया, प्रभारी CIU रुड़की

2. अ0उ0नि0 अश्वनी यादव।

3. हे0का0 मनमोहन भंडारी।

4. का0 रवींद्र खत्री।

5. का0 महिपाल तोमर।

6. का0 आशीष शर्मा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
बहादराबाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ का आज एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने किया खुलासा।
0 Minutes
Uncategorized
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजित किया।
0 Minutes
Uncategorized
पुष्कर सिंह धामी ने लोक आस्था, सूर्य उपासना एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता के प्रतीक महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर  खटीमा के ग्राम 22 पुल, खिलड़िया स्थित छठ घाट पर भगवान सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
0 Minutes
Uncategorized
अवैध असला सप्लाई करने वाले बदमाशों और बहादराबाद पुलिस की हुई मुठभेड़। में एक बदमाश के पैर में लगी गोली हुआ घायल को कराया अस्पताल में भर्ती इलाज