मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  का संकल्प है कि उत्तराखंड का प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने 7 मदरसों एवं 3 मकतबों का किया निरीक्षण। मकतबों में बच्चों का रिकॉर्ड रखने और विद्यालय समय के बाद ही संचालन करने के निर्देश; बिना मान्यता संचालित मदरसों को किया नोटिस जारी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  का संकल्प है कि उत्तराखंड का प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर विकास की मुख्यधारा से जुड़े।

उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने 7 मदरसों एवं 3 मकतबों का किया निरीक्षण।

मकतबों में बच्चों का रिकॉर्ड रखने और विद्यालय समय के बाद ही संचालन करने के निर्देश; बिना मान्यता संचालित मदरसों को किया नोटिस जारी।

उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह रावत एवं सहायक जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बाबी कुमार के साथ संयुक्त रूप से बिजौली, नगला इमरती, लादपुर खुर्द, लादपुर कला, ज़ैनपुर एवं मख्याली खुर्द क्षेत्र में संचालित 7 मदरसों और 3 मकतबों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मकतब संचालकों को निर्देश दिए कि वहां आने वाले सभी बच्चों का अनिवार्य रूप से रिकॉर्ड रखा जाए तथा मकतबों का संचालन विद्यालय समय में न किया जाए। प्रत्येक बच्चे का किसी न किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत होना सुनिश्चित किया जाए, ताकि उसकी औपचारिक शिक्षा बाधित न हो।

निरीक्षण में बिना मान्यता संचालित पाए गए मदरसों को नोटिस जारी किए गए। साथ ही, शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त लेकिन धार्मिक शिक्षा के संचालन हेतु प्राधिकरण से संबद्ध न होने वाले संस्थानों को भी निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर 5 लाख रुपये तक जुर्माना तथा संस्थान सील किए जाने की कार्रवाई के प्रावधानों से भी अवगत कराया गया।

जिन संस्थानों की मान्यता संबंधी फाइलें शिक्षा विभाग में लंबित हैं, उनके प्रकरणों पर डॉ. गांधी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने तथा निर्धारित मानक पूरे करने वाले संस्थानों को शीघ्र मान्यता प्रदान करने के निर्देश दिए।

 प्राधिकरण का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, तकनीकी एवं कौशल आधारित शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराकर उसके भविष्य को बेहतर बनाना है।

उन्होंने सभी मदरसा एवं मकतब संचालकों से प्राधिकरण के उद्देश्यों में सहयोग करने तथा बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

1 Minute
Uncategorized
ब्लॉक बहादराबाद के प्रांगण में पुराने कमरे बना नशेड़ियों का अड्डा। रात के अंधेरे में इन खण्डरों कमरों में नशेड़ी आते हैं और नशा करते हैं और ब्लॉक के प्रांगण में ही बाहर के लोग कूड़ा भी डालते हैं।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  का संकल्प है कि उत्तराखंड का प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर विकास की मुख्यधारा से जुड़े। उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी ने 7 मदरसों एवं 3 मकतबों का किया निरीक्षण। मकतबों में बच्चों का रिकॉर्ड रखने और विद्यालय समय के बाद ही संचालन करने के निर्देश; बिना मान्यता संचालित मदरसों को किया नोटिस जारी।
0 Minutes
Uncategorized
राज्यपाल डॉ.ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर के सभागार में ऊधम सिंह नगर एवं नैनीताल जिलों के जिलाधिकारियों,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों तथा प्रभागीय वनाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की।
0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री ने किया 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन। विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ना आवश्यक : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का भी किया विमोचन