सँविधान गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया, बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की बैठक जिला कार्यालय हरिद्वार में आयोजित की गई।

सँविधान गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया, बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की बैठक जिला कार्यालय हरिद्वार में आयोजित की गई।

 इस अवसर पर संविधान गौरव दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने किया।

कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर  के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि। 

भारत का संविधान दुनिया का सबसे विशाल और सबसे ताकतवर संविधान है। यह संविधान ही है जो गरीब को भी प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने की ताकत देता है।

> भाजपा की नीति बिल्कुल साफ है – सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। हम तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण की राजनीति करते हैं।

> हमारी पार्टी की नीति है – गरीब को राशन, गरीब को मकान, गरीब का इलाज और गरीब के बच्चे को शिक्षा। यही भाजपा का संविधान है यही भाजपा का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि जो लोग संविधान को जेब में लेकर घूमते हैं, उन्होंने ही संविधान का सबसे ज्यादा अपमान किया है। भाजपा संविधान की रक्षा के लिए सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी।

जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि 

संविधान गौरव दिवस हमारे लिए सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक संकल्प दिवस है।

> हम हर घर तक संविधान के मूल्यों और भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाएंगे। जिला हरिद्वार में संगठन पूरी ताकत के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  की नीतियों को जनता तक ले जाएगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट,

जिला उपाध्यक्ष तरुण नय्यर, सीमा चौहान, निपेंद्र चौधरी, रेशु चौहान, बिंदर पाल, पारुल चौहान, राजीव भट्ट, गौरव वर्मा, धर्मेंद्र सिंह चौहान, चित्र कुमार सैनी, नकली राम सैनी, मनोज शर्मा, निर्मल सिंह, प्रताप प्रधान, कैलाश भंडारी, वरुण वशिष्ठ, प्रशांत शर्मा, पवन राठौड़, विनीत प्रताप सिंह चौहान,कदम सिंह, ओम प्रकाश सिंह आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Have Missed!

0 Minutes
Uncategorized
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के पवाणी गांव में अग्निकांड से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनसे भेंट की। 
0 Minutes
Uncategorized
संविधान दिवस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ।
0 Minutes
Uncategorized
सँविधान गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया, बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार की बैठक जिला कार्यालय हरिद्वार में आयोजित की गई।
1 Minute
Uncategorized
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा निम्नलिखित निरीक्षक एवं उप निरीक्षकों के किए गए बम्पर स्थानांतरण। कोतवाली पथरी में रविंद्र कुमार की जगह विनोद गोसाई को बनाया कोतवाल प्रभारी, उप निरीक्षक मनोज गैराला को पथरी की जिम्मेदारी दी उपेंद्र सिंह की जगह।